Post Top Ad
Wednesday, May 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन।
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का आज निधन हो गया, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि साथी विजेश लूनावत जी एक कुशल संगठक, प्रभावी संप्रेषक और चुनावी प्रबंधन के महारथी थे, वे अत्यंत निपुण रणनीतिकार थे। मप्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान था, उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। विजेश जी, हो सके तो लौट कर ज़रूर आना।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ, परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, परम स्नेही साथी विजेश लूनावत जी के निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हूं। भाजपा परिवार की यह अपूरणीय क्षति है, मां पीतांबरा उन्हें श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे बहुत ही पारिवारिक मित्र विजेश लुनावत के असामयिक निधन से मैं बेहद आहत हूं, यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, उन्होंने राजनीति से परे न केवल रिश्ते बनाये वरन निभाये भी... सादर आदरांजलि.. ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद