Post Top Ad
Wednesday, May 5, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
डॉक्टर ने पिता के स्वास्थ्य के बजाय मरीजों के स्वास्थ्य लाभ को दी प्राथमिकता।
डॉक्टर ने पिता के स्वास्थ्य के बजाय मरीजों के स्वास्थ्य लाभ को दी प्राथमिकता।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। कोविड 19 संक्रमण की भयाभय स्थिति के बीच आज लोग अपने परिजनों को बचाने में लगे हुए है, हर संभव प्रयास करते देखे जा रहें है। वहीं अपने कर्म के प्रति समर्पण सेवा भावना का एक अनूठा उदाहरण देखने मिला है, जिन्होने एक कुशल डॉक्टर होते हुए अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ की बजाय सैकड़ों मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य लाभ पंहुचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है। डॉक्टर हरिकृष्ण मिश्रा जो कि पेशे से संविदा डॉक्टर है और तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है, मूलतः जबलपुर के निवासी है। कोविड के दौरान जबलपुर में अपने 52 वर्षीय वृद्ध पिता एमपी मिश्रा का अचानक स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाने के चलते उन्हे फोन पर ही छोटे भाई के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी धर्म को प्राथमिकता देकर सेवा में संलग्न बने हुए है। निश्चित तौर पर डॉक्टर मिश्रा की सेवायें सराहनीय बनी हुई है।
विगत दिवस तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भैयाराम पटेल अचानक कोविड की चपेट में आ जाने की स्थिति में चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था। जो कोरोना को परास्त कर स्वस्थ्य होकर वापिस लौटने पर उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि आत्मबल बहुत जरूरी है। हिम्मत से यदि काम लिया जाये तो हर मुश्किल को आसानी से जीता जा सकता है। नकारात्मक सोच मन में बिल्कुल नहीं लानी चाहिये। स्वयं की सोच पॉजिटिव रखे तो कोरोना स्वयं नेगेटिव हो जायेगा।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद