नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, हमारा गांव हमारी सुरक्षा का गांव-गांव जाकर दिया जा रहा संदेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, हमारा गांव हमारी सुरक्षा का गांव-गांव जाकर दिया जा रहा संदेश।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

हमारा गांव हमारी सुरक्षा का गांव-गांव जाकर दिया जा रहा संदेश।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, हमारा गांव हमारी सुरक्षा का गांव-गांव जाकर दिया जा रहा संदेश।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्रे साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। संपूर्ण जिले में काफी तेजी से आगे बड़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के जनजागरण कार्यक्रमों के साथ ग्रामीणों को प्रेरित भी किया जा रहा है। सतत चौकसी करते हुए अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों को हर स्तर से समझाइश दी जा रहा है। ऐसी स्थिति में जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर तथा जिला पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में मेरा गांव, मेरा घर, मेरी सुरक्षा, मेरी जिम्मेदारी का नारा देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की सीमायें सील कर बाहरी लोगों को प्रवेश करने से रोका जा रहा है। एसडीओपी मेहंती मरावी के द्वारा अपने पुलिस बल तथा राजस्व विभाग की एक कोरोना निगरानी दल बनाकर संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्राम बीकोर, ग्वारी, हीरापुर का भ्रमण किया गया और गांव की गलियों से भ्रमण करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया। गांव से बाहर ना जाये जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले घरों पर ही रहें संक्रमण का दौर है यदि कुछ समय के लिये हम यदि घरों पर ही रहेंगे तो संक्रमण की चैन टूटते ही हम सुरक्षित रहेंगे। अपने परिवार के साथ पड़ोस, गांव, जिले, प्रदेश और देश की सुरक्षा कायम बनी रहेगी।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, हमारा गांव हमारी सुरक्षा का गांव-गांव जाकर दिया जा रहा संदेश।

गांव की सीमायें की जा रहीं सील

विगत वर्षो की भांति ग्रामीण क्षेत्रों के पंहुच मार्गो की सीमायें सील की जा रहीं है जिससे बाहरी व्यक्ति कोई प्रवेश ना करें। ग्राम कोटवार से लेकर स्थानीय पंचायत इकाई ग्राम रक्षा समिति आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सेवायें ली जा रहीं है। कुछ ग्रामीणों ने तो स्वप्रेरणा से ही अपने-अपने गांव की सीमायें सील कर रखी है। इस अभियान में एसडीओपी मेहंती मरावी, नगर निरीक्षक एएसआई, राजस्व विभाग के आरआई पटवारी, ग्राम के सरपंच-सचिव, जीआरएस कोटवार तथा आगनवाड़ी कार्यकर्ता भी प्रमुख रूप से शामिल है।

मरीजों मे आई कमी

विगत एक माह से हलाकान संपूर्ण क्षेत्र के लिये एक अच्दी खबर आई है। सभी के संयुक्त प्रयासों के चलते विगत दो दिवसोंसे मरीजों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आने के साथ मृत्युदर भी घटी है। पिछले दो दिवसों से क्षेत्र में तथा शासकीय अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय (निधन) सूचना नहीं मिली है। यदि इसी तरह से गाईड लाईन का पालन करते हुए एक पखवाड़ा समर्पित भाव से पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर हत इस महामारी से जीत जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...