घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

  • अव्यवस्था से संबंधित खबर लगते ही एसडीएम प्रमोद गुर्जर, राजस्व और पुलिस बल के साथ पहुंचे बैंकों में।

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना संक्रमण से आमजन को कैसे निजात मिले इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन व्यवस्था बनाने के नाम पर अव्यवस्थाओं को स्वयं शासकीय और अशासकीय अधिकारी बढ़ावा दे रहे हैं। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक सहित सभी बैंकों में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के लिए बैंकों के सामने व्यवस्थाएं नहीं करने के कारण अवस्थाएं फैल रही थी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था।

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

घातक रिपोर्टर ने प्रमुखता से लगाई थी खबर, क्लिक कर पढे

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

इस संबंध में घातक रिपोर्टर ने खबर का प्रकाशन किया था। इस खबर को एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने हाथों-हाथ लिया और राजस्व दल और पुलिस बल के साथ दोपहर समय भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंक पहुंचे जहां प्रबंधकों से चर्चा करने के बाद हिदायत दी गई कि बैंकों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए, उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी ना उठाना पड़े, वही दोपहिया वाहनों के खड़े रहने के लिए भी व्यवस्थित स्थान चिन्हित किया जाए।

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

अधिकारियों का दल बैंकों के अंदर भी पहुंचा जहां उन्होंने सभी को हिदायत दी कि बैंकों के अंदर भी 2 गज की दूरी का पालन किया जाए, बगैर मास्क के कोई भी उपभोक्ता बैंक के अंदर नजर नहीं आना चाहिए, कोरोना संक्रमण के अंतर्गत जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह से बैंकों के अंदर पालन होना चाहिए। अधिकारियों की हिदायत के बाद बैंकों के सामने उपभोक्ताओं के लिए व्यवस्था की गई, वही टेंट लगाए गए और सुरक्षा गार्ड को आदेश दिए गए कि बैंक के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ जमा ना हो पाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन होता रहे, कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता है तो बैंकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - बैंक प्रबंधकों ने उपभोक्ताओं के लिए टेंट लगाकर की व्यवस्था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...