रायसेन/बरेली, राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

रायसेन/बरेली, राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/बरेली, राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराना व्यापारियों ने हर आवश्यक वस्तुओं के दामों में इजाफा कर रखा है। घर गृहस्ती में उपयोग किए जाने वाली राशन सामग्री को लेते समय आमजन दाम जो किराना व्यापारी कह रहे हैं वही चुका रहा है, कारण ब्लैक मार्केटिंग में राशन सामग्री उपलब्ध हो पा रही है। गत दिन बरेली एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने आदेश जारी किए थे कि किराना व्यापारी होम डिलीवरी करेंगे और कौन-कौन से किराना व्यापारी घर जा कर राशन सामग्री देंगे उनके नाम भी सार्वजनिक किए थे। होम डिलीवरी का फायदा किराना व्यापारी जमकर उठा रहे हैं, घरों में राशन सामग्री पहुंचाते समय मनमर्जी के बिल बनाकर होम डिलीवरी मंगाने वाले नागरिकों को थमा रहे हैं। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने होम डिलीवरी के आदेश तो जारी किए लेकिन किराना व्यापारियों से रेट लिस्ट सार्वजनिक करवाने के आदेश उन्हें नहीं, जिसका वह भरपूर फायदा उठा रहे है। किराना व्यापारियों के द्वारा रेट लिस्ट सार्वजनिक नहीं करने के कारण बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस द्वारा बरेली नगर की जन समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम प्रमोद गुर्जर से चर्चा की और जो भी किराना व्यापारी कालाबाजारी कर जनता को लूट रहे हैं उनके खिलाफ उन्हें अवगत कराया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एसडीएम से अनुरोध किया कि वह व्यापारियों को आदेश दे कि उनके द्वारा रेट लिस्ट सार्वजनिक की जावे जिससे कालाबाजारी रुक सके। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही किराना व्यापारियों को आदेश जारी करेंगे कि वह रेट लिस्ट सार्वजनिक करें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...