रायसेन/सिलवानी, दूसरा टीका लगवाने वाले हो रहे परेशान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

रायसेन/सिलवानी, दूसरा टीका लगवाने वाले हो रहे परेशान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

दूसरा टीका लगवाने वाले हो रहे परेशान।

रायसेन/सिलवानी, दूसरा टीका लगवाने वाले हो रहे परेशान।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए लोग टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई टीकाकरण केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक के लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवाने पहुंच रहे लोगों को वैक्सीनेशन केन्द्रों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जब वे वैक्सीनेशन केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें बताया जा रहा है कि आपको नए निर्देश के अनुसार दूसरा डोज 84 दिन बाद लगेगा। ऐसे में परेशान लोग बहस करने के बाद वापस घर की ओर लौट रहे हैं। पहले केन्द्र सरकार की गाइड लाइन थी कि कोविशील्ड वैक्सीन जिन्होंने लगवाई है उन्हें 42 दिन बाद दूसरा डोज लगेगा। लेकिन पांच दिन पूर्व निर्देशों में बदलाव कर वैक्सीन के दूसरे डोज को 84 दिन बाद लगाने का आदेश दिया है। दूसरी ओर 18 प्लस वैक्सीन लगवाने के लिए युवा स्लॉट बुक करने के लिए भटक रहे हैं। कई युवा अन्य नगरों के सिलवानी की स्लॉट बुक कराकर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...