आगर-मालवा, कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह चला रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

आगर-मालवा, कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह चला रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह चला रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान।

आगर-मालवा, कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह चला रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। शासकीय अधिकारियो/कर्मचारियों के मैदानी अमलो के साथ-साथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य भी ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वालेंटियर के रूप में डोर-टू-डोर जाकर जनता को जागरूक करने का कार्य बड़ी तत्परता के साथ कर रहे है। वालेंटियर द्वारा साथ ही किसी जरुरी काम से बाहर निकलने वाले राहगीरो का तापमान चेक किया जा रहा है जिससे स्वास्थ्य के लक्षणों का पता किया जा सके, आगर जिले के बडौद ब्लॉक के ग्राम सुदवास के कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह चौहान भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता जरीना बी एवं बीएलओ अशफाक खान के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनना, हाथों को सेनेटाइजर करना, साबुन से बार-बार हाथ धोना इस प्रकार की ग्रामीण जनता को समझाइश दे रहे है। साथ ही कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों को जनता कर्फ्यू का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है एवं नागरिको को समझाईश दी गई कि सर्दी, खांसी, बुखार आने पर अस्पताल में जांच अवश्य करवाये।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...