उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस अधीक्षक के वाहन सहित कई वाहनों में तोड़फोड़, आजमगढ़ में रिकाउंटिंग की मांग कर रहे थे उपद्रवी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस अधीक्षक के वाहन सहित कई वाहनों में तोड़फोड़, आजमगढ़ में रिकाउंटिंग की मांग कर रहे थे उपद्रवी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस अधीक्षक के वाहन सहित कई वाहनों में तोड़फोड़, आजमगढ़ में रिकाउंटिंग की मांग कर रहे थे उपद्रवी।


उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस अधीक्षक के वाहन सहित कई वाहनों में तोड़फोड़, आजमगढ़ में रिकाउंटिंग की मांग कर रहे थे उपद्रवी।

आजमगढ़ में रिकाउंटिंग को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया, इस दौरान पुलिस और पब्लिक आमने-सामने आ गई। चक्काजाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया व पथराव शुरू कर दिया, बचाव में पुलिस के द्वारा भी हल्का बल प्रयोग किया गया, इस दौरान उपद्रवियों द्वारा आगजनी भी की गई। इतना ही नहीं हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए और कई गाड़ियां भी उपद्रवियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गयीं, इन उपद्रवियों ने पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को भी नहीं बख्शा। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक के धरवारा जिला पंचायत ओबीसी सीट पर 1 दिन पूर्व ही काउंटिंग के बाद नंदलाल चौहान को 1190 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया था। हालांकि, इस दौरान दूसरे नंबर पर रहे कन्हैया कुमार राव ने अपने एजेंटों की गणना में खुद को 190 वोटों से जीतने का दावा करते हुए आपत्ति जताई और रिकाउंटिंग की मांग की, कल चुनाव अधिकारियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को वापस कर दिया।

रिकाउटिंग की मांग कर रहे थे समर्थक

इसके बाद एक बार फिर कन्हैया कुमार और उनके कुछ समर्थक जहानागंज ब्लॉक पहुंचकर रिकाउंटिंग की मांग करने लगे, जिसके बाद संबंधित अधिकारी ने सीओ और एसडीएम को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे और प्रत्याशी व उनके समर्थकों को वहां से भगा दिया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने परदेसी मोड़ के पास से कार सवार कन्हैया कुमार राव को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद हंगामा मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गोधौरा के पास ब्लॉक मोड़ पर बवाल करने लगे तथा चक्का जाम कर दिया, जब पुलिस बल उनको भगाने को पहुंचा तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू

इस दौरान पुलिस द्वारा अपने बचाव में हल्का बल प्रयोग किया गया। घटना को लेकर आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया, करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कन्हैया के द्वारा अपने समर्थकों को लेकर बवाल किया जा रहा था जिसमें महिलाएं भी शामिल थी वहां सवाल कर रहे लोग ईट पत्थर लिए हुए थे और कुछ लोग तमंचा भी लिए हुए थे जिन्होंने पुलिस पर ही पत्थर से हमला किया इसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए यहां तक कि खुद पुलिस कप्तान की गाड़ी का भी शीशा टूट गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में कन्हैया और उनके कुछ समर्थकों के साथ ही महिलाओं को भी हिरसत मे लिया गया है, मौके पर कुछ गाड़ियां बरामद हुई हैं जिनके नंबर से गाड़ी मालिक का पता किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...