Post Top Ad
Wednesday, May 5, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रतलाम
अस्पताल मे बेड न मिलने से बाइक से ले जा रहे थे परिजन, बाइक पर ही उखड़ गई वकील की सांसें।
अस्पताल मे बेड न मिलने से बाइक से ले जा रहे थे परिजन, बाइक पर ही उखड़ गई वकील की सांसें।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
रतलाम मेडिकल कॉलेज में बेड के लिए दो घंटे तक इंतजार करने के बाद निजी अस्पताल ले जाते समय मरीज ने बाइक पर ही दम तोड़ दिया। वकील सुरेश डागर की तबीयत खराब होने पर उन्हें उनके भाई अनिल और मां बाइक पर मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। दो घंटे तक बेड के लिए जद्दोजहद करने के बाद भी जब मरीज को जगह नहीं मिली तो भाई अनिल उन्हें आयुष ग्राम प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल ले जाते समय राम मंदिर तिराहे पर बीमार वकील की बाइक पर ही मौत हो गई। कोरोना संदिग्ध होने की वजह से बड़ी देर तक सड़क पर परेशान हो रहे परिवार की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। फिर मौके पर ड्यूटी कर रहे हैं पुलिसकर्मियों की मदद से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वकील सुरेश डांगर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, वह घर पर ही उपचार ले रहे थे। जहां मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से मां और भाई बाइक पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जगह नहीं मिलने पर प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय उन्होंने बाइक पर ही बीच सड़क दम पर तोड़ दिया। गौरतलब है कि रतलाम मेडिकल कॉलेज और सभी निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन वाले बेड बीते एक हफ्ते से भरे हुए हैं।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रतलाम
Share This
About Ghatak reporter
रतलाम
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रतलाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद