Post Top Ad
Tuesday, May 4, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
जिन पर थी महिला सुरक्षा की जिम्मेददारी वही हुई उत्पीड़न की शिकार, महिला दरोगा ने लगाया थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप।
जिन पर थी महिला सुरक्षा की जिम्मेददारी वही हुई उत्पीड़न की शिकार, महिला दरोगा ने लगाया थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। मेरठ जिले में तैनात दरोगा अलका चौधरी ने महिला थाना की इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका थाने के भीतर फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि बीमार होने के बाद पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई गई। वीडियो महिला थाना प्रभारी ने ही बनाया है। इस दौरान दरोगा अलका चौधरी ने गले में चुनरी का फंदा बनाकर फांसी भी लगाने की कोशिश की। मामला तूल पकड़ने के बाद बड़े अधिकारियों ने महिला CO (क्षेत्राधिकारी) को जांच सौंपी है।
आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर ने दरोगा की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर पीड़ित दरोगा अलका आग बबूला हो गई और अपने गले में चुनरी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस चौकी पर रोते हुए महिला दरोगा की जो वीडियो वायरल है उसमें वह बोल रही हैं कि मुझे आज यह दिन भी देखना था। मुझे मार ही दो, वीडियो में आगे दरोगा बोल रही हैं कि मुझे जहर का इंजेक्शन लगा दो। बाद में इंस्पेक्टर खरखौंदा ने पीड़ित महिला दरोगा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला दरोगा ने बताया कि मेरा स्वास्थ्य खराब है और मैं कुछ बता भी नहीं सकती कि मेरे साथ क्या हुआ है?
30 अप्रैल की शाम दरोगा अलका चौधरी बुलंदशहर से चुनाव ड्यूटी करके मेरठ पहुंची। जहां रात में उन्हें बताया गया कि उनकी ड्यूटी एक मई को परतापुर में लगी है। दरोगा ने ड्यूटी लगाने वाले पुलिसकर्मी को बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है और ज्यादा बीमार हैं, इसलिए उन्हें छुट्टी चाहिए। बीमारी की हालत में कहीं भी ड्यूटी नहीं जा सकती, लेकिन उसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में कहा कि ड्यूटी नहीं की तो वे SP देहात से शिकायत कर देंगी। एक मई की शाम जब दरोगा अलका स्कूटी से परतापुर में ड्यूटी के लिए निकलीं तो हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा चौकी के सामने तबीयत खराब होने के कारण वह स्कूटी से गिर गईं। आसपास के लोग उन्हें पुलिस चौकी में ले गए। मामले की जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर महिला थाना संध्या सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गई।
दरोगा अलका चौधरी मवाना थाना क्षेत्र की महिला रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात हैं। दरोगा अलका का कहना है कि वे एक माह से बीमार चल रही हैं और चुनाव में मेरठ के अलावा बागपत और बुलंदशहर में भी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई गई। जबकि बीमारी की बात महिला थाना इंस्पेक्टर संध्या सिंह को बताई थी, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई और लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा।
CO रुपाली राय का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मैंने पीड़ित दरोगा से घटना की जानकारी कर बयान दर्ज किए गए हैं। यह बात सामने आई है कि महिला दरोगा बीमार हैं। महिला थाना इंस्पेक्टर संध्या सिंह के व्यवहार को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, वह पिछले 2 साल से महिला थाने में जमी हैं।
इंस्पेक्टर संध्या वर्मा ने कहा कि दरोगा अलका की चुनाव में ड्यूटी थी। जब मैं पुलिस चौकी पर पहुंची तो मैंने उनसे बातचीत कर जानकारी ली उन्होंने भर्ती होने से खुद ही मना कर दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद