Post Top Ad
Tuesday, May 4, 2021
Home
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
राजनीति
नरसिंहपुर/तेंदूखेडा, विधायक संजय शर्मा ने क्षेत्र की शासकीय अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से पूंछी कुशल क्षेम।
नरसिंहपुर/तेंदूखेडा, विधायक संजय शर्मा ने क्षेत्र की शासकीय अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से पूंछी कुशल क्षेम।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेडा।
तेंदूखेडा। तेंदूखेडा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय शर्मा मंगलवार की दोपहर राजमार्ग स्थित रोंसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तेंदूखेडा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम लेते हुए अस्पतालों की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। शीघ्र ही आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आश्वासन दिया एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से पूर्ण करने को कहा गया। स्मरण रहे कि विधायक संजय शर्मा के द्वारा क्षेत्र के शासकीय अस्पतालों में आक्सीजन कंसन्ट्रेटर एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था में अपनी तत्परता और क्षेत्र के लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। रेमडेशिविर इंजेक्शन की भी समुचित व्यवस्था करवाई जा रही है, वहीँ पदस्थ संविदा डाक्टरों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया जो विषम परिस्थितियों में भी अपनी लगातार सेवायें दे रहे हैं। विधायक शर्मा ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को कोरोना संक्रमण से निपटने के साथ पूरी सुरक्षा के साथ घरों पर ही रहना है तथा आत्मबल बनाये रखना है। इस मौके पर अजय गुप्ता, राजेश राय एवं अस्पताल स्टाफ प्रमुख रुप से उपस्थित था।
Tags
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद