किल-कोरोना अभियान को मिल रहे जन-समर्थन से संक्रमण की चेन तोड़ने में मिल रही है सफलता : मुख्यमंत्री चौहान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

किल-कोरोना अभियान को मिल रहे जन-समर्थन से संक्रमण की चेन तोड़ने में मिल रही है सफलता : मुख्यमंत्री चौहान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

किल-कोरोना अभियान को मिल रहे जन-समर्थन से संक्रमण की चेन तोड़ने में मिल रही है सफलता : मुख्यमंत्री चौहान। 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान को मिल रहे जन-सहयोग से कोविड-१९ संक्रमण की चेन तोड़ने में सफलता मिल रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर घट कर आज १०.६८ प्रतिशत रह गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में तो पॉजिटिविटी दर ५ प्रतिशत से कम रह गई है। आज ७ हजार १०६ नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। करीब १२ हजार ३४५ कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रिकवरी दर आज ८६.१० प्रतिशत रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत घर-घर सर्वे टीम पहुँच रही है। सर्दी-जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीज अपने इन लक्षणों को छुपाये नहीं बल्कि बतायें, ताकि उनका समुचित इलाज किया जा सके, जिससे दवाइयों की किट उन्हें उपलब्ध कराई जा सके। इस समय रिकवरी दर अधिक है। प्रदेश के ५२ जिलों में कुल ३५४ कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किए जा चुके हैं, जिसमें थोड़े लक्षण वाले रोगियों को रखा जा रहा है। इनमें वर्तमान में कुल २१ हजार ९८८ बेड्स हैं। इनमें से ३ हजार २४० ऑक्सीजन बेड्स स्थापित किए जा चुके हैं। बेड्स की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कुल २२ हजार ४०४ संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर्स बनाए जा चुके हैं, जिसमें २ लाख ६९ हजार ३०९ से अधिक बेड्स स्थापित किए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी कोविड केयर सेंटर्स और संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर्स में रहने वाले शत-प्रतिशत मरीजों को मेडिकल किट और हेल्थ ब्रोशर्स प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रदेश के ३१३ विकासखंडों में और ५० हजार ५४६ ग्रामों में संकट प्रबंधन समूहों का गठन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में ४०७ स्थानीय निकायों और ७ हजार ५६८ वार्ड में वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। पोर्टल पर अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। जिलों में भाप केन्द्रों की व्यवस्था भी की गई है। ४६ जिलों में २ हजार १५८ भाप केन्द्र क्रियाशील है। कोरोना वायरस से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्यप्रदेश राज्य के बीच अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को २३ मई तक स्थगित रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ब्लैक फंगस के उपचार के लिये कम से कम २४ हजार एम्फोटेरिसिन बी-५० एमजी दवा प्रदेश को आवंटित करने हेतु केन्द्रीय राज्य मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से अनुरोध किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...