आगर-मालवा, सासंद नागर ने नलखेड़ा में कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

आगर-मालवा, सासंद नागर ने नलखेड़ा में कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सासंद नागर ने नलखेड़ा में कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण।

आगर-मालवा, सासंद नागर ने नलखेड़ा में कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। सासंद रोडमल नागर ने रविवार को नलखेड़ा पहुंचकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद ने कोविड केयर सेंटर में व्यवस्था का जायजा लेकर भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम जानी। साथ ही अधिकारियों को कोवीड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जरूरी सुविधा  मुहैया कराने के निर्देश दिए। सांसद ने तत्पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपस्थित मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए हौसला अफजाई किया। साथ ही बीएमओ को अस्पताल एवं मरीजों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं जरूरी आवश्यक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, रितेश सोनी, रामचंद्र गायरी, सुनील फाफरिया, विजय सोनी, नरेंद्र वेदिया, दिलीप खंडेलवाल, दिनेश व्यास सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...