Post Top Ad
Monday, May 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, आपदा के समय मृगन्नाथ सेवा समिति फिर आई आगे, गरीब-बेसहारा लोगों को राशन के माध्यम से कर रही सहायता।
रायसेन/देवरी, आपदा के समय मृगन्नाथ सेवा समिति फिर आई आगे, गरीब-बेसहारा लोगों को राशन के माध्यम से कर रही सहायता।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मध्यप्रदेश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है, सभी लोगों के काम-धंधे रोजगार चौपट हो चुके हैं। ऐसे में रोज कमाने खाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं, इस बार फिर आपदा के समय मृगन्नाथ सेवा समिति आगे आई है एवं गरीब बेसहारा लोगों को घर-घर निशुल्क राशन पहुंचाकर लोगों की सहायता कर रही है। मृगन्नाथ सेवा समिति के उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल के बड़े पुत्र मृगन्नाथ सेवा समिति के संरक्षक ठाकुर नरेंद्र पटेल बाबू गरीब बेसहारा मजदूर लोगों के लिए हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। समिति के सभी पदाधिकारी दिन-रात ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ऐसे लोगों को राशन दे रहे हैं जो दो वक्त की रोजी-रोटी नहीं कमा पा रहे हैं। 1 साल पहले भी मृगन्नाथ सेवा समिति ने युद्ध स्तर पर इस काम को किया था, जिसमें हजारों लोगों की सहायता मृगन्नाथ सेवा समिति के माध्यम से की गई थी और इस बार फिर मृगन्नाथ सेवा समिति आगे आई है एवं लोगों को घर-घर सहायता पहुंचा कर लोगों की मदद कर रही है।
आपदा के समय ठाकुर नरेंद्र बाबू पटेल निरंतर लोगों के बीच पहुंचकर लोगों की सहायता कर रहे हैं एवं मृगन्नाथ सेवा समिति के सभी सदस्य अपनी जान को हथेली पर रखकर गरीबों के लिए 24 घंटे खड़े हुए हैं एवं विधायक देवेंद्र पटेल के बड़े पुत्र युवा नेता नरेंद्र पटेल बाबू का कहना है कि किसी को भी कोई भी दिक्कत परेशानी होती है तो वह सीधे हमसे बात कर सकता है या फिर हमारी मृगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकता है, पीड़ित व्यक्ति की हर संभव सहायता समिति की तरफ से की जाएगी। मृगन्नाथ सेवा समिति ने ग्राम पंचायत रामपुरा में पहुंचकर लगभग 25 परिवारों को राशन उपलब्ध कराएं, वही गरीब परिवारों को कहना है की मृगन्नाथ सेवा समिति इस आपदा के समय हम लोगों की जो सहायता कर रही है वह हमारे लिए बहुत है। क्योंकि हम लोग इस समय काफी परेशान हो रहे हैं, सारे काम-धंधे बंद पड़े हुए हैं इसलिए हमको कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन ऐसे समय में मृगन्नाथ सेवा समिति उन लोगों की सहायता करके बड़े ही पुण्य का कार्य कर रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद