रायसेन/बरेली, अधिकारी नहीं कर रहे मौका मुआयना, तभी तो बढ़ रही है लापरवाहियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

रायसेन/बरेली, अधिकारी नहीं कर रहे मौका मुआयना, तभी तो बढ़ रही है लापरवाहियां।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

अधिकारी नहीं कर रहे मौका मुआयना, तभी तो बढ़ रही है लापरवाहियां।

  • टेंट बने दिखावा, जिला कलेक्टर के आदेश हवा में।

रायसेन/बरेली, अधिकारी नहीं कर रहे मौका मुआयना, तभी तो बढ़ रही है लापरवाहियां।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 1 सप्ताह पूर्व जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला का दौरा कोरोना कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए यहां पर हुआ था उस समय विश्राम गृह में नगर प्रशासन के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तब जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी कि कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाए। दूसरे ही दिन एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष बिटोलीया, थाना प्रभारी राजीव जांगले शहर मैं संचालित सभी बैंकों में पहुंचे थे और बैंक प्रबंधकों को हिदायत दी थी कि वह बैंकों के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करवाएं साथ ही उपभोक्ताओं और किसानों के लिए बैंकों के मुख्य द्वार के सामने टेंट लगवाकर वहां पर बैठने की व्यवस्था करें।

देखे विडियो


भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया जैसी सभी बैंकों के सामने प्रबंधकों के द्वारा टेंट लगवाए गए और बैठने की व्यवस्था करवाई गई, लेकिन नजारा सोमवार को देखने लायक उस समय रहा जब 2 दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही बैंक खुले तो सभी बैंकों के मुख्य द्वार पर उपभोक्ता और किसानों के जमावड़े लगे रहे। यहां पर ना सुरक्षा गार्ड ने सख्ती दिखाई और ना ही बैंक प्रबंधकों ने बैंक के बाहर नजर डाली। हालात देखने लायक रहे, घंटों तक बैंकों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना कर्फ्यू का मजाक उड़ाया गया। इस भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था मानो नगर प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी हो। जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा जारी किए गए आदेश और जिला स्तर पर जारी कोरोना गाइडलाइन का कहीं से कहीं तक पालन होता यहांं पर दिखाई नहीं दे रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...