Post Top Ad
Wednesday, May 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, जिला कलेक्टर एवं एसपी ने देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा, बनाए गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण।
रायसेन/देवरी, जिला कलेक्टर एवं एसपी ने देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा, बनाए गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्र में जिला रायसेन के डीएम उमाशंकर भार्गव एवं एसपी मोनिका शुक्ला ने नगर देवरी का भ्रमण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा एवं डॉक्टरों से चर्चा की, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था बनाएं रखने एवं लोगों को कोई भी दिक्कत परेशानी का सामना न हो इसके लिए निर्देश दिए।
वही ग्राम पंचायत देवरी के द्वारा बनाया गया कोविड केयर सेंटर का भी कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं नगर के पत्रकारों एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को कोई भी दिक्कत परेशानी नहीं होना चाहिए एवं सभी लोग सावधानी बनाए रखें और मास्क एंव सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ में बरेली एसडीएम प्रमोद गुर्जर, देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, देवरी थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल एवं सभी पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे।
सभी ने जिला कलेक्टर से देवरी के स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाएं की, कलेक्टर ने सभी को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग में अच्छी से अच्छी व्यवस्था कराई जाएगी जिससे कि लोगों को परेशानी ना उठाना पड़े।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद