रायसेन/सिलवानी, कोरोना वॉलिंटियर गली-मोहल्लों में कोरोना भागने में कर रहे हैं सहयोग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

रायसेन/सिलवानी, कोरोना वॉलिंटियर गली-मोहल्लों में कोरोना भागने में कर रहे हैं सहयोग।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कोरोना वॉलिंटियर गली-मोहल्लों में कोरोना भागने में कर रहे हैं सहयोग।

रायसेन/सिलवानी, कोरोना वॉलिंटियर गली-मोहल्लों में कोरोना भागने में कर रहे हैं सहयोग।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। में भी कोरोना वॉलिंटियर्स अभियान अंतर्गत ब्लॉक सिलवानी में वॉलिंटियर्स ग्रामों में कोरोना महामारी के खिलाफ ग्रामवासियों को जागरूक कर रहे है। कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अलग-अलग उपश्रेणियों में पंजीकृत वॉलिंटियर्स द्वारा जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि ग्रामों में देखने में आ रहा है कि उनमें वैक्सीनेशन को लेकर अलग-अलग भ्रांतिया है। अगर हम उनसे सहज और सरल रूप से संवाद करें तो इन भ्रांतियों को दूर कर अच्छे परिणाम ला सकते है। ग्रामीणों से हमारे वॉलिंटियर्स आत्मीय संवाद कर रहे है। वॉलिंटियर्स द्वारा करीब 23 ग्रामों में लोगों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया गया और वैक्सिनेशन का कार्य 90 प्रतिशत सफलता भी मिली। किल कोरोना अभियान 2 में भी वॉलिंटियर्स प्रशासन द्वारा गठित दल के साथ घर-घर संपर्क सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार वाले मरीजों की पहचान कर उचित इलाज हेतु दवाई दी जा रही है। ग्रामों में दीवार लेखन द्वारा जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 'राष्ट्र हमारा हम समर्पित राष्ट्र को' के विचार को मन में लेकर देशभर में कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...