रायसेन/बरेली, ऐसे ही हालात रहे तो संक्रमण की चैन कैसे टूटेगी, पेंशन और शासकीय कार्य के लिए बैंकों के सामने लगी लंबी कतार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 3, 2021

रायसेन/बरेली, ऐसे ही हालात रहे तो संक्रमण की चैन कैसे टूटेगी, पेंशन और शासकीय कार्य के लिए बैंकों के सामने लगी लंबी कतार।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ऐसे ही हालात रहे तो संक्रमण की चैन कैसे टूटेगी, पेंशन और शासकीय कार्य के लिए बैंकों के सामने लगी लंबी कतार।

रायसेन/बरेली, ऐसे ही हालात रहे तो संक्रमण की चैन कैसे टूटेगी, पेंशन और शासकीय कार्य के लिए बैंकों के सामने लगी लंबी कतार।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है जब किसी की खबर कोरोना संक्रमण से सुनने को नहीं मिल रही है, फिर भी आमजन और शासकीय नुमाइंदे कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं कर पा रहे हैं। 2 दिन की सरकारी छुट्टी के बाद जैसे ही सोमवार को बैंक खुली तो वहां का नजारा देखने लायक था। मुख्य द्वार पर हितग्राहियों की लंबी लाइन लग गई, कोई दरवाजे से झूम रहा था तो कोई बैंक के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मी को आवाज दे रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ संचालित भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, आईसीआई बैंक, जिला सहकारी बैंक एवं सभी बैंकों के सामने एक जैसे हालात बने थे। एक तरफ तो बैंकों के सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दोपहिया वाहनों के जमावड़े लगे रहे तो दूसरी ओर हितग्राही कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से भूल चुके थे, एक दूसरे से बिल्कुल सटकर हितग्राही खड़े देखे गए।


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए ना तो सुरक्षाकर्मी ने कोई जिम्मेदारी ली और ना ही पुलिस प्रशासन ने, यही एक वजह की कोरोना जैसी घातक बीमारी की परवाह किए बगैर शासकीय-आशासकीय संस्थाओं के सामने कोरोना गाइडलाइन को पूरी तरह दरकिनार किया गया। ऐसा नहीं है कि यह पहला दिन था जब बैंकों के सामने कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई गई हो, यहां तो सब दिन एक से ही निकल रहे हैं। बैंक प्रबंधकों और सुरक्षाकर्मियों को नगर प्रशासन के द्वारा भी हिदायत नहीं दी जा रही है तभी तो ऐसे हालात यहां पर बन रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के पास किसान कृषि सेवा केंद्र पर किसानों के जमावड़े लगे रहे, बाहर और अंदर किसान भीड़ के रूप में एकत्रित देखे गए। दुकान संचालकों को भी कोरोना का डर बिल्कुल नहीं है तभी तो जितनी देर यह दुकानें खुली रहती है उतने समय यहां का नजारा भी देखने लायक रहता है।

https://youtu.be/LTlv-sixZlo



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...