Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
नाबालिग की रफ्तार ने ली खुद की जान, दो लोगों को बाइक पर बैठाकर पेट्रोल भरवाने गया था नाबालिग, यहाँ क्लिक कर जाने पूरा मामला।
नाबालिग की रफ्तार ने ली खुद की जान, दो लोगों को बाइक पर बैठाकर पेट्रोल भरवाने गया था नाबालिग, यहाँ क्लिक कर जाने पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
कुंडम क्षेत्र अंतर्गत चौरई पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह नई बाइक से रेस लगाना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सलैया तालाब निवासी प्रताप सिंह मरकाम का नाती रोहित सिंह मरकाम (17) ने नई बाइक ली थी। नई बाइक लेकर वह रात में चौरई पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने निकला था, उसके साथ गांव के रवि सिंह आर्मो और प्रमोद बरकड़े भी थे। रात 12 बजे के लगभग उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। गांव के सरपंच के मुताबिक रोहित तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, चौरई पेट्रोल पंप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई, तीनों में से एक ने भी हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में तीनों को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। बाइक लगभग 20 मीटर तक घिसट गई। तीनों को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवि सिंह व प्रमोद को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
Tags
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
जबलपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद