Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
रौब जमाने गाँव में लहरा रहे थे तमंचा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की सुताई, पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार।
रौब जमाने गाँव में लहरा रहे थे तमंचा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की सुताई, पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तरप्रदेश। प्रयागराज जिले में गंगा पार अंतर्गत बहरिया थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में दो नाबालिग लड़कों को गांव के बाहर पेड़ में बांधकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों किशोरों के पेड़ में बांधने और पीटने का एक वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया। इस वीडियो को फेसबुक, व्हाट्सएप और टि्वटर हैंडल पर पुलिस को टैग करके ट्वीट किया गया और कार्रवाई की मांग की गई। जांच में पता चला कि दोनों नाबालिग लड़के गांव में तमंचा लहरा कर धौंस जमा रहे थे। ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें दबोच कर पीट दिया, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक पेड़ में साड़ी से बंधे दिख रहे दो किशोरों के बगल में तमंचा पड़ा हुआ है। वीडियो में दोनों को साड़ी से एक पेड़ पर बांधा गया है। कुछ लोग उनसे सवाल जवाब कर रहे हैं, लेकिन पिटाई का दृश्य नहीं है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जब दोनों लड़के तमंचा लहरा रहे थे, तब उनको पकड़कर पीटा गया था। इसके बाद पेड़ से बांध दिया गया और फिर पुलिस के हवाले किया था। बहरिया पुलिस का कहना है कि क्या वीडियो 11 मई का है, आज वायरल हुआ है।
बहरिया थाने की पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के बिजलीपुर गांव निवासी रमेश और संदीप यादव के बीच एक पेड़ लगाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक बार थाने पर समझौता भी हुआ था। लेकिन चार दिन पहले दोनों पक्षों के बीच में फिर झगड़ा हो गया। तब संदीप पक्ष से थरवई निवासी दो नाबालिग लड़के पहुंच गए और विपक्षी पर धौंस जमाते हुए तमंचा लहराने लगे। भीड़ जुटते ही दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया और फिर पिटाई करते हुए पेड़ से बांध दिया गया। इंस्पेक्टर बहरिया जेपी शर्मा का कहना है कि राजेश और संदीप को भी पाबंद किया गया है। ताकि दोबारा विवाद न हो।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद