Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
वायरल न्यूज़
संक्रमण प्रतिबंधों के बाबजूद कब्रिस्तान मैं पढ़ रहे थे नमाज, 50 लोगों पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज; देंखे वीडियो वहां क्या हुआ।
संक्रमण प्रतिबंधों के बाबजूद कब्रिस्तान मैं पढ़ रहे थे नमाज, 50 लोगों पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज; देंखे वीडियो वहां क्या हुआ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
शुक्रवार को मुंबई की माहिम कब्रिस्तान में नमाज पढ़ने पर माहिम पुलिस स्टेशन में 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ‘ब्रेक द चैन’ के तहत हार्ड लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है, इसके तहत राज्य के लगभग सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। माहिम पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विलास शिंदे ने बताया कि तकरीबन 50 से 60 लोग माहिम सुन्नी मुस्लिम मस्जिद के कब्रिस्तान में चोरी से नमाज अदा कर रहे थे।
पुलिस को इसकी जानकारी मिली और एक टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने कुछ लोगों को नमाज पढ़ते हुए पाया। इसके बाद तकरीबन 50 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के नियम उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें कब्रिस्तान मैनेजमेंट से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इन सभी पर आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर कब्रिस्तान मैनेजमेंट की तरफ से कोई भी बयान अभी तक सामने नहीं आया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद