रायसेन/देवरी, ग्राम पंचायत रम्पुरा की सूझबूझ से गांव रहा कोरोना मुक्त, निरंतर ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रहे जागरूक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

रायसेन/देवरी, ग्राम पंचायत रम्पुरा की सूझबूझ से गांव रहा कोरोना मुक्त, निरंतर ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रहे जागरूक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ग्राम पंचायत रम्पुरा की सूझबूझ से गांव रहा कोरोना मुक्त, निरंतर ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रहे जागरूक।

रायसेन/देवरी, ग्राम पंचायत रम्पुरा की सूझबूझ से गांव रहा कोरोना मुक्त, निरंतर ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रहे जागरूक।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले कि ज्यादातर ग्राम पंचायतों में कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। लेकिन उदयपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रम्पुरा ग्राम पंचायत कोरोना से मुक्त है। क्योंकि ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देर रात मेहनत करके लोगों को शासन के नियमों का पालन करा रहे हैं। जिससे ग्राम पंचायत रम्पुरा में कोरोना ने अपनी दस्तक नहीं दी है एवं ग्राम पंचायत पूरी तरह सुरक्षित है। निरंतर ग्राम पंचायत में सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया है, वहीं ग्राम पंचायत सचिव खालिद खान एवं रोजगार सहायक संतोष साहू निरंतर ग्राम वासियों को समझाइश दे रहे हैं कि अनावश्यक काम से कोई भी बाहर ना निकले एवं मास्क का उपयोग निरंतर करें। ग्राम पंचायत सचिव खालिद खान ने बताया कि हमने ग्राम में कोविड सेंटर भी बनाया है जिसमें अगर कोई ऐसा व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उसको परिवार से अलग रहकर उनका उपचार कराया जाएगा। रोजगार सहायक एवं सचिव के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू वर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका तुलसा लोधी, चौकीदार झलकन मेहरा, ग्राम के युवा पंचायत के अधिकारियों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...