Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
रोज करती हूं गोमूत्र का सेवन, इसलिए नहीं हुआ कोरोना - प्रज्ञा ठाकुर।
रोज करती हूं गोमूत्र का सेवन, इसलिए नहीं हुआ कोरोना - प्रज्ञा ठाकुर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर ऐसी ही बात कही है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं रोज गोमूत्र का सेवन करती हूं जिसके चलते मुझे कोरोना नहीं हुआ है और मैं अब तक इस बीमारी से बची हुई हूं। बता दें कि डॉक्टर सलाह देते रहे हैं कि कोरोना होने पर गोमूत्र आदि का सेवन न करें। भोपाल में रविवार की शाम को एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने कहा कि देशी गाय के मूत्र के सेवन से फेफड़ों की बीमारी ठीक होती है। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा ठाकुर पहले भी दावा कर चुकी हैं कि गोमूत्र के इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारी भी ठीक हो सकती है। वहीं, इसी साल फरवरी में सीने में जकड़न और सांस लेने में समस्या आने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। शहर के बैरागढ़ इलाके में रविवार शाम ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जनता को समर्पित करने के बाद एक कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा, 'देसी गाय के गोमूत्र का अर्क हम अगर लेते हैं तो उससे हमारे फेफड़ों का संक्रमण दूर होता है।' उन्होंने कहा, 'मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन प्रतिदिन गोमूत्र अर्क लेती हूं और इस कारण मुझे कोरोना के लिए कोई और औषधि नहीं लेनी पड़ रही है।'
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद