रायसेन/सिलवानी, दवे जी की पुण्यतिथि पर किया गया पौधों का रोपण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

रायसेन/सिलवानी, दवे जी की पुण्यतिथि पर किया गया पौधों का रोपण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

दवे जी की पुण्यतिथि पर किया गया पौधों का रोपण।

रायसेन/सिलवानी, दवे जी की पुण्यतिथि पर किया गया पौधों का रोपण।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मंगलवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संस्थापक सदस्य एवं पर्यावरणविद स्वर्गीय अनिल माधव दवे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुलमोहर के पौधों का रोपण उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में किया गया। उन्होंने कहा था कि 'जो मेरी स्मृति में कुछ करना चाहते हैं, वे कृपया वृक्षों को बोने व उन्हें संरक्षित कर बड़ा करने का कार्य करें तो मुझे आनंद होगा।' श्रद्धेय अनिल माधव दवे जी के इच्छापत्र का अंश उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए जन अभियान परिषद सिलवानी द्वारा पौधरोपण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। परिषद के समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने सभी से वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर अपने घर से ही पौधरोपण करने का आग्रह किया। अपने घर में ही पौधा तैयार करें, उसकी चिंता करें, उसे रोपें और उसे बड़ा करें। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर के युवा आलोक रघुवंशी, रवि गुप्ता, ऋतिक राजपूत, दीपक सोनी, प्रियांश राजपूत एवं अंत्योदय पांडेय शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...