Post Top Ad
Wednesday, May 19, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मृतका की माँ ने लगाये दामाद पर हत्या के आरोप, प्रकरण दर्ज।
मृतका की माँ ने लगाये दामाद पर हत्या के आरोप, प्रकरण दर्ज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गई। उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिक्षामित्र मृतका की मां ने शिक्षक पति पर विवाद के बाद छत से धकेलने का आरोप लगाया है। प्रकरण में लोहता पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है, पुलिस पति को तलाश कर रही है। वाराणसी के पुवारी कला गांव की नीतू पांडेय (32) की शादी सात साल पहले मिर्जामुराद थाना के चित्तापुर गांव निवासी विकास पांडेय के साथ हुई थी। दोनों का चार साल का एक बेटा अर्नब है। विकास पांडेय बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और नीतू पांडेय आराजीलाईन में शिक्षामित्र हैं। नीतू की मां प्रमिला देवी ने बताया कि चार-पांच महीने से उनकी बेटी और दामाद चुरामनपुर में किराए के मकान में में रह रहे थे, आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। सोमवार की रात बेटी और दामाद के बीच फिर विवाद शुरू हुआ और उसके बाद मारपीट हुई। दामाद की मारपीट के दौरान ही उनकी बेटी छत से नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। नीतू को विकास बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका की मां प्रमिला देवी की तहरीर पर विकास पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद