MP मुख्य मंत्री के आदेश जारी :- अनाथ बच्चों को मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन, 1 अपैल 2021 के बाद के पीड़ितों को मिलेगा लाभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

MP मुख्य मंत्री के आदेश जारी :- अनाथ बच्चों को मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन, 1 अपैल 2021 के बाद के पीड़ितों को मिलेगा लाभ।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

MP मुख्य मंत्री के आदेश जारी :- अनाथ बच्चों को मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन, 1 अपैल 2021 के बाद के पीड़ितों को मिलेगा लाभ।


MP मुख्य मंत्री के आदेश जारी :- अनाथ बच्चों को मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन, 1 अपैल 2021 के बाद के पीड़ितों को मिलेगा लाभ।
फ़ाइल फोटो

मध्यप्रदेश में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को राहत देने के लिए नियम तैयार हो गए हैं। श्रम विभाग ने मुख्यमंत्री कोविड-19 जन कल्याण (पेंशन, शिक्षा व राशन) योजना का आदेश श्रम विभाग ने जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि काेरोना से अनाथ हुए बच्चों को 21 साल की उम्र तक हर महीने 5 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। यह योजना 30 मार्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान ही कोरोना से मृत्यु होने पर अनाथ आश्रितों को योजना का लाभ मिलेगा। श्रम विभाग के आदेश के मुताबिक कोविड से माता-पिता या अभिभावक की मौत होने पर अनाथ हुए बच्चों के पालन-पोषण की योजना का लाभ लेने के लिए शहरी क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त अथवा नगर पालिका या नगर परिषद के सीएमओ और ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ को आवेदन करना होगा। इसके बाद कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति इसे मंजूर करेगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार पात्रता न होते हुए भी हर माह राशन और पहली से पीएचडी तक निशुल्क शिक्षा देने का प्रविधान किया गया है। इसका लाभ एक मार्च 2020 के बाद कोरोना से मृत लोगों के आश्रित बच्‍चों को मिल सकेगा। योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। आवेदन के साथ बर्थ सार्टिफिकेट, कोरोना से माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु का मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र देना होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...