Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
राजस्थान
प्यार में धोका खाकर युवती बनी डॉन, सहकर्मी से मिला प्यार में धोका तो किया उसका ऐसा हाल; यहां क्लिक कर जाने पूरा मामला।
प्यार में धोका खाकर युवती बनी डॉन, सहकर्मी से मिला प्यार में धोका तो किया उसका ऐसा हाल; यहां क्लिक कर जाने पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उदयपुर। प्यार में धोखा खाने वाली इंजीनियर युवती ने सबक सिखाने के लिए सहकर्मी इंजीनियर युवक पर एसिड अटैक करवा दिया। हिरण मगरी पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि मामले में राजसमंद के खमनाेर हाल नीमच खेड़ा में दुर्गा कॉॅलोनी निवासी विक्रम सिंह पुत्र मोती सिंह राठौड़, उसके भाई रोशन सिंह और नाइजा नाम की युवती को गिरफ्तार किया है। घायल परिवादी सेक्टर-3 निवासी अभिषेक सिंह ने रिपाेर्ट दर्ज कराई थी, जाे रोशन और नाइजा के साथ डबोक स्थित उदयपुर सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है, प्रेम और धाेखे की कहानी वहीं से शुरू हुई थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 23 मई को अभिषेक की शादी थी। अभिषेक से संपर्क टूटने के बाद नाइजा और रोशन करीब आ गए। नाइजा के कहने पर रोशन ने अभिषेक को सबक सिखाने की साजिश रची, नाइजा ने अपने किसी और मित्र से रोशन को काम करवाने के लिए 40 हजार रुपए भी दिए। रोशन ने वारदात के लिए अपने ही भाई विक्रम से संपर्क किया। उसने विक्रम से झूठ बोला कि फैक्ट्री में काेई धमका रहा है, उसे सबक सिखाना है। रोशन अपनी ही फैक्ट्री से एसिड लेकर आया और विक्रम को दिया। रोशन ने विक्रम से कहा था कि पीठ पर ही डालना, सिर्फ सबक सिखाना है, न कि मारना। फिर घटना के दिन विक्रम और रोशन नीमच खेड़ा अपने घर से साथ में निकले। विक्रम को सेवाश्रम उतारा और विक्रम ने वारदात को अंजाम दिया। कार्रवाई में मुख्य भूमिका कांस्टेबल रामजीलाल और साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की रही। इन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे तो सेवाश्रम पुलिया के नीचे विक्रम दिखाई दिया, पहचान कर उसे थाने लाए। इधर पूछताछ के लिए रोशन और नाइजा पहले से बैठे थे। विक्रम ने कहा कि रोशन को परेशान कर रहा था इसलिए अभिषेक काे सबक सिखाया। इधर, रोशन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी।
उदयपुर सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर अभिषेक ने 7 मई को हिरण मगरी थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि सेवाश्रम से रोज बस से फैक्ट्री जाता हूं, लेकिन लाॅकडाउन के कारण दोस्त रोशन की कार में जाने लगा। 7 मई की रात 9.30 बजे फैक्ट्री के लिए घर से निकला, रोशन वहीं से उसे पिक करता था। सेवाश्रम पुलिया के पास काेई युवक उसकी पीठ पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भाग गया। घर लाैटा ताे रोशन का फोन आया, घटना बताने पर वही एमबी हॉस्पिटल ले गया, फिर रिपोर्ट दर्ज कराई। अभिषेक ने किसी से रंजिश और युवक को पहचानने से इनकार किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोशन 2013, अभिषेक 2016 और नाइजा 2018 से काम कर रहे हैं। नाइजा निंबाहेड़ा स्थित जेके सीमेंट से उदयपुर सीमेंट फैक्ट्री आई थी, रोशन दोनों का बाॅस है। अभिषेक से नजदीकियां बढ़ी ताे नाइजा शादी का दबाव बनाने लगी, वह उसके घर पहुंच गई। अभिषेक ने परिवार के सामने नाइजा को पहचानने से इनकार कर दिया। तभी रोशन पहुंचा और नाइजा को समझाकर घर ले गया, तब से नाइजा रंजिश पाले हुए थी। कुछ दिन बाद नाइजा और रोशन की करीबियां बढ़ी ताे अभिषेक को सबक सिखाने की साजिश रची।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद