Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
हरियाणा
बहन और अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को जिंदा जलाया, रुठी पत्नी को मानने आया था पति।
बहन और अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को जिंदा जलाया, रुठी पत्नी को मानने आया था पति।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
हरियाणा के हिसार में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर पति को जिंदा जला दिया। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि वो रूठकर घर छोड़कर गई पत्नी को मनाने गया था। युवक ने मरने से पहले खुद ये बयान अपने पिता को दिया है। इस आधार पुलिस ने पत्नी उसकी बहन और जीजा पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हांसी थाने की पुलिस को दिए बयान में हिसार की धक्का बस्ती के निवासी हरपाल पुत्र शिवलाल ने कहा है कि उसकी तीन संतानों में से दूसरे नंबर के बेटे जोगेंद्र की शादी हांसी के न्यू सुभाष नगर की अस्मिता पुत्री शंकर दास के साथ हुई थी। उसके 2 बच्चों में बड़ा बेटा नमन 8 साल का तो छोटी बेटी तान्या 7 वर्ष की है। करीब ढाई महीने पहले जोगेंद्र की पत्नी अस्मिता किसी मामूली अनबन के चलते 3 दिन पहले हांसी के प्रेम नगर में अपनी बहन सुजीता पत्नी राजेश कुमार के पास चली गई थी। हरपाल के मुताबिक 18 मई को जोगेंद्र अपनी पत्नी अस्मिता को मनाने के लिए साढ़ू के यहां चला गया। रात करीब सवा 8 बजे अस्मिता ने फोन करके कहा जोगेंद्र ने खुद को आग लगा ली। हरपाल के कहने पर जोगेंद्र को उसका साढू राजेश सरकारी अस्पताल हांसी ले आया। डॉक्टर ने उसे हिसार रेफर कर दिया और हरपाल खुद जोगेन्द्र को सरकारी अस्पताल हिसार ले आया। वहां से उसे अग्रोहा के MAMC ले जाते वक्त जोगेन्द्र ने बताया कि साढू ने हाथ पकड लिए और साली सुजीता ने पेट्रोल डाल दिया, फिर पत्नी ने आग लगा दी। बाद में अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर्स ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी की पत्नी, साली और साढ़ू की तलाश शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद