Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बिहार
वायरल न्यूज़
प्रतिबंधों के बाबजूद भी शादी में स्टेज पर डांसर ने डांस करते-करते कट्टे से किया हवाई फायर, देंखें वीडियो।
प्रतिबंधों के बाबजूद भी शादी में स्टेज पर डांसर ने डांस करते-करते कट्टे से किया हवाई फायर, देंखें वीडियो।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह में आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह से बैन है, शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 50 से घटाकर 20 कर दी गई है। लेकिन, पं. चंपारण के चनपटिया में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। डांसर को बुलाया गया और स्टेज पर कट्टे से फायरिंग भी कराई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज पर बैठा एक युवक पहले कट्टा निकालता है। फिर लेडी डांसर को अपने पास बुलाता है। गाने की धुन पर डांसर कट्टे से फायरिंग करती है, फिर युवक को वापस कर देती है।
वीडियो में स्टेज के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं, जिनमें ज्यादतर युवा ही हैं। किसी के चेहरे पर मास्क नजर नहीं आ रहा है, न ही सोशल डिस्टेंसिंग। गाने की धुन पर डांसर के साथ लोग नाच रहे हैं। उन्हें न तो सरकार के नियमों की परवाह है न ही खुद के जान की। कोरोना महामारी को वे जानबुझकर न्योता दे रहे हैं। साथ ही एक साथ दो नियमों को तोड़ रहे हैं। पहला लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दूसरा हर्ष फायरिंग कर भी नियमों को ताक पर रखा गया है, प्रदेश में किसी भी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करना बैन है।
पं. चंपारण के चनपटिया में लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो के बारे में चनपटिया थाना के SHO सुजीत दास से बात की गई। उनसे लॉकडाउन के दौरान इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन और फायरिंग को लेकर सवाल किया गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है। वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही पाए जाने पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। साथ ही जिनके घर पर आयोजन किया गया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बिहार
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बिहार,
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद