Post Top Ad
Sunday, May 16, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
वर्दी के दाग अच्छे है :- दरोगा जी नशे मैं थे धुत, यहां क्लिक कर जाने युवक ने गाड़ी से खींचकर की सुताई।
वर्दी के दाग अच्छे है :- दरोगा जी नशे मैं थे धुत, यहां क्लिक कर जाने युवक ने गाड़ी से खींचकर की सुताई।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
बिहार में पुलिस की क्या छवि है, यह आप खुद देख लीजिए। यहां बीच रास्ते में गाड़ी से खींचकर पुलिस को पीटा जाता है, लेकिन वह खामोश रह जाती है। यह शराफत नहीं, बल्कि दामन में दाग का उदाहरण है। दारू पिए मुफस्सिल थाने के दारोगा ने चेकिंग के नाम पर बाइक सवार को रोका तो युवकों ने उन्हें जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के नशे में धुत दारोगा ने युवकों को रोक कर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और धौंस दिखाकर उनसे वसूली करने की कोशिश की। इतनी देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में से ही किसी ने उकसाया कि पुलिस को मारो-मारो, इसके बाद युवक उत्तेजित हो गए।
जैसा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दारोगा दारू के नशे में धुत था तो ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी को दारू मिली कहां से। जिन पर शराबबंदी कानून लागू करने की जवाबदेही है, वे ही अगर शराब पीकर ऐसी हरकत करेंगे तो पब्लिक के बीच पुलिस की क्या इमेज रह जाएगी। लोगों के अनुसार, युवकों ने कानून हाथ में लिया, यह गलत था, लेकिन पुलिस भी दोषी है। दारोगा के साथ मौजूद पुलिस का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान युवकों से गाड़ी के कागज दिखाने को कहा तो वे मारपीट पर उतारू हो गए और दारोगा का कालर पकड़ लिया। खूब भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। इस मामले में SP ने कहा है कि SDPO को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बीच रास्ते पर पुलिस के साथ मारपीट की घटना पर पुलिस हरकत में आ गई है। जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों से युवकों का नाम-पता पूछा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस गश्ती वाहन का चालक कन्हैया भीड़ में शामिल कई ग्रामीणों को पहचानता है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद