Post Top Ad
Monday, May 17, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
जॉन मोहम्मद डार उर्फ जहांगीर करना चाहता था स्वामी नरसिंघम की हत्या, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी करना चाहते थे स्वामी नरसिंघम की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार।
जॉन मोहम्मद डार उर्फ जहांगीर करना चाहता था स्वामी नरसिंघम की हत्या, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी करना चाहते थे स्वामी नरसिंघम की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
डासना के महंत स्वामी यति नर सिंघम की हत्या की साजिश का खुलासा हो गया है. कश्मीर के रहने वाले आरोपी जॉन मोहम्मद डार उर्फ जहांगीर, साधु की वेशभूषा में स्वामी यति नर सिंघम को मारने वाला था। डासना के महंत स्वामी यति नर सिंघम की हत्या की साजिश का खुलासा हो गया है. पाकिस्तानी मूल के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने यह साजिश रची थी.लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड स्टाइल में कश्मीर के रहने वाले शख्स को भगवा चोला पहनकर गाजियाबाद में हत्याकांड को अंजाम देना था उससे पहले ही कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कश्मीर का रहने वाला आरोपी जॉन मोहम्मद डार उर्फ जहांगीर, साधु की वेशभूषा में स्वामी यति नर सिंघम को मारने वाला था। गिरफ्तार आरोपी को पाकिस्तान बेस्ड जैश ए मोहम्मद के आतंकी ने टारगेट किलिंग का आदेश दिया था. गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल, 2 मैगजीन, 15 कारतूस, भगवा रंग का कुर्ता, कलावा और साधुओं के पहनने वाले कपड़े और सामान बरामद किए गए हैं।
यति नर सिंघम की हत्या के लिए जम्मू कश्मीर से दिल्ली आए शख्स का नाम जॉन मोहम्मद डार उर्फ जहांगीर है.वह 2016 में स्टोन पेल्टिंग के आरोप में अनंतनाग में गिरफ्तार भी हो चुका है. वह आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद सेना के जवानों पर स्टोन पेल्टिंग के के आरोप में अनंतनाग में गिरफ्तार भी हो चुका है. वह आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद सेना के जवानों पर स्टोन पेल्टिंग के आरोप में पकड़ा गया था. आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जैश के आतंकी आबिद ने उसे यह टास्क दिया था।
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी जॉन मोहम्मद डार उर्फ जहांगीर की दिसम्बर 2020 में पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी आबिद से पहली मुलाकात हुई थी. आबिद ने जॉन को अपने साथ आने और काम करने के लिए मोटिवेट किया था. हालांकि उस वक्त जॉन ने साथ काम करने के लिए हामी तो नहीं भरी थी, लेकिन आबिद और जॉन लगातार संपर्क में थे।
आबिद ने अप्रैल के आखिर हफ्ते में जॉन को अनंतनाग इलाके में बुलाया और कहा कि वो दिल्ली जाकर यति नर सिंघम की की हत्या कर दे. जैश के आतंकी आबिद ने बाकायदा जॉन को यति नर सिंघम का वीडियो भी दिखाया. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जैश के पाकिस्तानी आतंकी ने आरोपी जॉन को पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग भी दी।
23 अप्रैल को आरोप जॉन मोहम्मद डार दिल्ली के लिए निकला. इस दौरान वो दिल्ली में मौजूद उमर नाम के शख्स से टेलीग्राम के जरिए सम्पर्क में था. उमर, आरोपी जॉन के रहने और यति नर सिंघम की हत्या के लिए रेकी करने का इंतजाम कर रहा था. दिल्ली निकलने से पहले जॉन मोहम्मद डार के जम्मू- कश्मीर के बैंक अकाउंट में 35 हजार रुपये आ गए थे. साथ ही उसे पिस्टल भी मिल गया था।
हालांकि इसके पहले खुफिया एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिल गई, जिसके बाद आरोपी को पहाड़गंज के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. जॉन ने पूछताछ में खुलासा किया कि पाकिस्तानी बेस्ड आतंकी आबिद ने उस से कहा था कि वो जैश ए मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और मुजाहिदीन है. आबिद ने यति को मारने का टारगेट दिया था क्योंकि यति ने गुस्ताख़ के रसूल वाला काम किया है।
दिल्ली में मौजूद उमर नाम के शख्स ने ही जॉन को भगवा कपड़ा और पूजा का सामान खरीद कर दिया था, दरअसल प्लानिंग ये थी कि आरोपी जॉन भगवा कपड़े में साधु के भेष में यति नर सिंघम तक आसानी से पहुंच पायेगा और फिर उसकी हत्या कर देगा. ठीक उसी तरह जैसे लखनऊ में गुजरात से आये बदमाशों ने भगवा चोला पहनकर हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या की थी।
हत्याकांड की साजिश को अंजाम दिया जाता, उससे पहले ही आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से भगवा कपड़ा, पूजा का सामान, पिस्टल, कुमकुम, कलावा बरामद भी बरामद हुआ है. आपको बता दें कि यति नर सिंघम ने इस्लामिक धर्म गुरु के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. दिल्ली पुलिस ने स्वामी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद