रायसेन/सिलवानी, संक्रमण से बचाव के लिया सैनिटाइजर का किया जा रहा छिड़काव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 5, 2021

रायसेन/सिलवानी, संक्रमण से बचाव के लिया सैनिटाइजर का किया जा रहा छिड़काव।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

संक्रमण से बचाव के लिया सैनिटाइजर का किया जा रहा छिड़काव।

रायसेन/सिलवानी, संक्रमण से बचाव के लिया सैनिटाइजर का किया जा रहा छिड़काव।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। वैश्विक महामारी के रूप में लगातार प्रकोप दिखा रहे कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए बुधवार को नगर पंचायत की ओर से नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। सफाई कर्मियों द्वारा सरकारी क्वार्टर, कार्यालय सहित विभिन्न वार्ड व मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। नप सीएमओ आरके शर्मा ने कहा कि सबको जागरूक होकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़नी है।

देखे विडियो


सफाई, स्वास्थ्य व पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होकर इस कोरोना रूपी वैश्विक दुश्मन को परास्त करना है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से मास्क लगाने, अनावश्यक घरों से न निकलने का आग्रह किया। इस कार्य में नप कर्मी मनोज बाल्मीकि, भूपेंद्र कलोसिया, रोहन, भूपेंद्र, राजा, ट्रैक्टर चालक लखन अन्य लगे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...