Post Top Ad
Wednesday, May 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में स्थानीय भाजपाईयो ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन।
रायसेन/उदयपुरा, पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में स्थानीय भाजपाईयो ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। उदयपुरा में भाजपा मंडल उदयपुर के तत्वाधान में धरने का आयोजन किया गया। कोविड-19 गाइडलाइन के कारण इस धरने में सांकेतिक रूप से कुछ कम कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, उनके घरों को जलाया जा रहा है, भाजपा कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की दृष्टि से हमले किए जा रहे हैं इससे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इस देश में लोकतंत्र और संविधान में विश्वास करने वाले लोगों को यदि इस तरह से परेशान किए जाना लोकतंत्र का अपमान है। उक्त धरना आंदोलन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.डी शर्मा के एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश किरार के निर्देश पर आयोजित किया गया। धरने में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि परमार, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया, वरिष्ठ नेता कुलदीप विश्नोई, मंडल के महामंत्री उमेश धाकड़, धर्मेंद्र राजपूत, सांसद प्रतिनिधि दिलीप चौकसे, प्रभाकर मेहरा, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष कलीम मिर्जा, सतीश नायक, लक्ष्मण धाकड़, सुरेश धाकड़, मुकुंद व्यास, रानू वर्मा, पिंकी चक्रधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, युवा मोर्चा राघवेंद्र वर्मा, पारस विश्नोई, उमेश साहू, विकास धाकड़, राजेश विश्वनाथ राजपूत, शोभित जैन एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बंगाल में तत्काल सीबीआई जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद