नई आशा, नया सवेरा :- DRDO की दवाई 2DG आज से मरीजो को होगी उपलब्ध, पहले बेच मैं मिलेंगे 10 हजार पैकेट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

नई आशा, नया सवेरा :- DRDO की दवाई 2DG आज से मरीजो को होगी उपलब्ध, पहले बेच मैं मिलेंगे 10 हजार पैकेट।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

नई आशा, नया सवेरा :- DRDO की दवाई 2DG आज से मरीजो को होगी उपलब्ध, पहले बेच मैं मिलेंगे 10 हजार पैकेट।


नई आशा, नया सवेरा :- DRDO की दवाई 2DG आज से मरीजो को होगी उपलब्ध, पहले बेच मैं मिलेंगे 10 हजार पैकेट।

DRDO की एंटी कोरोना ड्रग 2DG के 10,000 पैकेट इमरजेंसी यूज के लिए रिलीज किए गए हैं। इन्हें सोमवार से मरीजों को दिया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी गई कि सुबह 10.30 बजे वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दवा का पहला बैच रिलीज करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री भी मरीजों को नई दवा देने के मौके पर मौजूद रह सकते हैं। ये दवा एक पाउडर के रूप में है। इस दवा को DRDO के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेस (INMAS) ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनाया है। क्लीनिकल रिसर्च के दौरान 2-डीजी दवा के 5.85 ग्राम के पाउच तैयार किए गए। इसके एक-एक पाउच सुबह-शाम पानी में घोलकर मरीजों को दिए गए। इसके रिजल्ट अच्छे रहे। जिन मरीजों को दवा दी गई थी, उनमें तेजी से रिकवरी देखी गई। इसी आधार पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

20 अप्रैल के बाद एक दिन में 3 लाख से कम केस

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। बीते दिन देश में 2.81 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा 20 अप्रैल के बाद सबसे कम है। 20 अप्रैल को 2.94 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई थी। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता सबब बना हुआ है। देश में रविवार को कोरोना की वजह से 4,092 लोगों की जान गई। यह मई में 7वीं बार है, जब एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात यह भी है कि कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन कुल 3.78 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 10 हजार से कम नए केस

दिल्ली में रविवार को कोरोना के 6,456 नए केस मिले। इस दौरान 262 मौतें भी हुईं। लगातार तीसरे दिन दिल्ली में 10 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। एक और अच्छी बात पॉजिटिविटी रेट में गिरावट होना है। यहां पॉजिटिविटी रेट गिरकर 10.40% हो गई है। यह 11 अप्रैल के बाद सबसे कम है। केस कम आने की एक वजह टेस्ट का कम होना भी है। शनिवार को यहां 62,059 टेस्ट ही हुए। इसमें 6,430 मामले पॉजिटिव आए। ये 7 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने लॉकडाउन को भी केस कम होने के पीछे लॉकडाउन को भी बड़ी वजह बताया है।

नई आशा, नया सवेरा :- DRDO की दवाई 2DG आज से मरीजो को होगी उपलब्ध, पहले बेच मैं मिलेंगे 10 हजार पैकेट।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से अधिक (20 करोड़ 28 लाख 9 हजार 250) वैक्सीन डोज मुफ्त उपलब्ध कराए हैं। 1.84 करोड़ से अधिक (एक करोड़ 84 लाख 41 हजार 478) वैक्सीन डोज अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले 3 दिनों में उन्हें लगभग 51 लाख डोज और मिल जाएगी।
  • कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से रिकवर हुए थे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
  • AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी चेहरे, नामक आंखों की पुतली या दिमाग को प्रभावित कर सकती है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। म्यूकोरमाइकोसिस के कण मिट्टी, हवा और खाने में भी हो सकते हैं। कोरोना से पहले म्यूकोरमाइकोसिस के मामले काफी कम देखे जाते थे, लेकिन कोरोना की वजह से बढ़ गए हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15 मई तक 45 या इससे ज्यादा उम्र वाले 13.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 11.11 करोड़ को पहली डोज और 2.63 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं 18 से 44 साल तक के 42.59 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
  • यूपी में योगी सरकार ने 5वीं बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब राज्य में 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार शाम योगी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले यूपी में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था।

आंकड़ों में कोरोना महामारी

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए - 2.81 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें - 4,092
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 3.78 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके - 2.49 करोड़
अब तक ठीक हुए - 2.11 करोड़
अब तक कुल मौतें - 2.74 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या - 35.12 लाख

राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 34,389 लोग संक्रमित पाए गए। 59,318 लोग ठीक हुए और 974 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 53.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 81,486 लोगों की मौत हो गई। 4.68 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 10,505 लोग संक्रमित पाए गए। 24,837 लोग ठीक हुए और 308 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.19 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.39 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,546 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.63 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 6,456 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,706 लोग ठीक हुए और 262 की मौत हो गई। अब तक 13.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,506 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 62,783 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 4,888 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,144 लोग ठीक हुए और 144 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,734 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.03 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 8,210 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,483 लोग ठीक हुए और 82 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,121 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.04 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 7,106 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,345 लोग ठीक हुए और 79 की मौत हो गई। अब तक 7.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,992 लोगों की मौत हो चुकी है। 94,652 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...