कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला फांसी के फंदे से झूली, मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का जिक्र, लिखा अफसोस तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला फांसी के फंदे से झूली, मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का जिक्र, लिखा अफसोस तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला फांसी के फंदे से झूली, मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का जिक्र, लिखा अफसोस तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई।


कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला फांसी के फंदे से झूली, मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का जिक्र, लिखा अफसोस तुम्हारी जिनगी का हिस्सा नहीं बन पाई।

पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले में रविवार को महिला का शव मिला है। महिला की पहचान सोनिया भारद्वाज (39) के रूप में हुई है। महिला के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें महिला ने सिंघार के नाम का जिक्र किया है। साथ ही, अफसोस जताया है कि वह उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक शाहपुरा में मकान नं. 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी, महिला का पति संजीव अंबाला में रहता है। महिला का 20 साल का बेटा आर्यन है, बताया जाता है कि महिला 29 दिन से उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। वह पहले भी दो बार आ चुकी थी। पुलिस ने बताया, महिला बंगले पर बने ऑफिस में रुकती थी। बंगले पर नौकर भी अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी ही बंगले की साफ-सफाई और महिला को खाना देने का काम करती थी।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला फांसी के फंदे से झूली, मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का जिक्र, लिखा अफसोस तुम्हारी जिनगी का हिस्सा नहीं बन पाई।

रविवार सुबह महिला गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने यह बात अपने पति को बताई। मामले की जानकारी उमंग सिंघार को दी गई, उन्होंने परिचितों को बंगले पर भेजा। दरवाजा खुलवा कर देखा, तो महिला दरवाजे के ऊपर बनी ग्रिल से बंधे दुपट्‌टे से फंदा बनाकर लटकी थी। जब तक उसे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, एएसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा, रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के मुताबिक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। साथ ही, उमर सिंघार का भी जिक्र है। उसमें लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। मामले में पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग भी जांची जाएगी।

पुलिस ने बताया, सोनिया ने सुसाइड नोट में अपने बेटे का जिक्र करते हुए लिखा- मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई। जान दे रही हूं। आई लव यू। इधर, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा, मैं 3 दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में था, कोरोना मरीजों की सेवा कर रहा था। मुझे आज ही जानकारी मिली और मैँ तत्काल भोपाल आ गया, मैं खुद हतप्रभ हूं कि उसने ऐसा क्यों किया, वो मेरी बहुत अच्छी मित्र थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...