Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
भाजपा-तृणमूल के आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय मंत्री ने कहा TMC के गुंडों ने किया हमला, ममता ने कहा भजपा भड़का रही है दंगा।
भाजपा-तृणमूल के आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय मंत्री ने कहा TMC के गुंडों ने किया हमला, ममता ने कहा भजपा भड़का रही है दंगा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद से शुरू हुई सियासी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर गुरुवार को पश्चिमी मिदनापुर के पंचखुड़ी में भीड़ ने हमला बोल दिया। लोगों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला किया, इससे कार के शीशे फूट गए। केंद्रीय मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर हमले की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा कि तृणमूल के गुंडों ने मेरे काफिले पर हमला किया। गाड़ी की खिड़कियों को तोड़ दिया गया, कर्मचारियों पर भी हमला किया गया, उन्होंने बताया कि ड्राइवर को चोटें आई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री राज्य में आकर हिंसा भड़का रहे हैं। ममता ने कूच बिहार जिले में फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजन को होम गार्ड की नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए 16 लोगों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।
वीडियो में एक व्यक्ति डंडे से उनकी कार पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। लोगों की भीड़ मंत्री के काफिले की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को बैक करने लगता है। जहां पर हमला हुआ, वहां TMC के झंडे-बैनर लगे हुए हैं। वीडियो में गाड़ी के टूटे हुए शीशे भी नजर आ रहे हैं। इस बीच, बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में 10 सदस्यीय डेलिगेशन राज्य के दौरे पर आई गृह मंत्रालय की टीम से कोलकाता स्थित BSF ऑफिस में मुलाकात की। बता दें कि राज्य में चुनाव के बाद जारी राजनीतिक हिंसा में भाजपा ने अपने 11 वर्कर्स के मारे जाने का दावा किया है।
देखे विडियो
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन में आ गया है। गृह मंत्रालय ने चार मेंबर्स की टीम को बंगाल भेजा है, जो हिंसा की जांच करेगी। इससे पहले गृह मंत्रालय ने राज्यपाल से भी रिपोर्ट तलब की थी और हिंसा को लेकर जानकारी मांगी थी। उधर, भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। वहीं, हिंसा की जांच CBI से कराने की याचिका दायर की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- अगर बंगाल में भाजपा नेता का काफिला सुरक्षित नहीं है, तो फिर कौन है? ये हिंसा राज्य सरकार करवा रही है। हम इस हिंसा की निंदा करते हैं, इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और दोषियों को दंड दिया जाना चाहिए।
तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने चुनाव के बाद जारी हिंसा को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा- बंगाल में हिंसा है, इससे हम इनकार करते हैं। एक-दो छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। BJP जीतती तो अभी तक बंगाल में दंगा हो जाता। गृह मंत्रालय की टीम जाकर अगर ऐसा करे, जिससे हिंसा बढ़े तो यह ठीक नहीं है। जो 200 पार बोला था न, उसे शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। बंगाल के कई जिलों में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प की खबरें आ रही हैं, इसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। भाजपा के ऑफिस और पार्टी वर्कर्स के घरों और दुकानों में भी आगजनी की खबरें हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद