11 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला युवक 24 घंटे मैं गिरफ्तार, नशे में किया दुष्कर्म। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

11 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला युवक 24 घंटे मैं गिरफ्तार, नशे में किया दुष्कर्म।

11 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला युवक 24 घंटे मैं गिरफ्तार, नशे में किया दुष्कर्म।


11 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला युवक 24 घंटे मैं गिरफ्तार, नशे में किया दुष्कर्म।

राजस्थान। अजमेर जिले के पुष्कर के पास प्राचीन बैजनाथ महादेव शिव मंदिर की पहाड़ी पर 11 साल की बच्ची के साथ हैवानीयत करने का मामला सामने आया है। यहां सोमवार को बकरियां चराने गई बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी है, जिसने नशे में ही दरिंदगी को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता ने लोगों को उसकी हरकत बताने की धमकी दी तो पत्थर से सिर कुचल दिया।


घटना बड़ी होकरा गांव की है, यहां की बालिका सोमवार सुबह बैजनाथ शिव मंदिर की पहाड़ी पर बकरियां चराने गई थी। शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों की मदद से उन्होंने पहाड़ी और आसपास में बालिका की तलाश शुरू कर दी। पहाड़ी पर उसकी चप्पल व कुल्हाड़ी मिली। रात करीब 12 बजे उसका शव अर्द्ध नग्न हालात में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

11 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला युवक 24 घंटे मैं गिरफ्तार, नशे में किया दुष्कर्म।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर कुछ संदिग्धों को पकड़ था। आरोपी सुंदर उर्फ सुरेंद्र उर्फ संतू भी इनमें ही शामिल था। जिसको ग्रामीणों ने पहाड़ी के आसपास देखा था। सख्ती से पूछताछ करने और दबाव बनाने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि वो शराब के नशे में पहाड़ी पर बैठा था। इस दौरान मासूम को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने लोगों से उसकी शिकायत करने की बात कही तो पत्थर से सिर कुचल दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...