भोपाल, नास्ता करने आये युवकों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत, 2 की हालत गम्भीर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 13, 2021

भोपाल, नास्ता करने आये युवकों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत, 2 की हालत गम्भीर।

नास्ता करने आये युवकों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत, 2 की हालत गम्भीर।


भोपाल, नास्ता करने आये युवकों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत, 2 की हालत गम्भीर।

भोपाल। शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश के कारण भोपाल टाॅकीज चौराहे के पास एक पेड़ मकान और दुकानों पर गिर गया। हादसे के दोरान 4 लोग मलबे में दब गए। समय रहते तीन लोगों को तो बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। राहत और बचाव टीम को एक शव बाद में मलबे के नीचे दबा मिला। घायल दोनों युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि अभी मानसून भोपाल नहीं पहुंचा है।

भोपाल, नास्ता करने आये युवकों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत, 2 की हालत गम्भीर।

एसपी नॉर्थ विजय खत्री ने बताया, भारत टाॅकीज के पास कब्रिस्तान में लगा एक पेड़ शनिवार शाम अचानक हुई बारिश के दौरान गिर गया। इसके मलबे में चार लोग दब गए थे। इसमें से तीन को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था। उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की तो हालत ठीक थी, लेकिन तीसरे की हालत को देखते हुए हमीदिया अस्पताल में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। ऑपरेशन के दौरान ही सबसे पहले 22 साल के वाहिद की मौत हुई। हादसे के वक्त वह वहां नाश्ता करने आया था। मौके पर करीब तीन घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद एक अन्य शव को देर रात बाहर निकाला जा सका, उसकी पहचान आशु के रूप में हुई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...