21 वर्षीय दरिंदे युवक ने पड़ोस की 5 वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची के माता पिता गए थे काम पर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

21 वर्षीय दरिंदे युवक ने पड़ोस की 5 वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची के माता पिता गए थे काम पर।

21 वर्षीय दरिंदे युवक ने पड़ोस की 5 वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची के माता पिता गए थे काम पर।


21 वर्षीय दरिंदे युवक ने पड़ोस की 5 वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची के माता पिता गए थे काम पर।

जबलपुर। संस्कारधानी से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल की बच्ची के साथ 21 वर्षीय पड़ोसी युवक ने रेप किया। मासूम के मां-पिता काम पर गए थे, वह घर पर छोटे भाइयों के साथ अकेली थी। बच्ची को एल्गिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पनागर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पनागर क्षेत्र निवासी 5 वर्षीय बच्ची के पिता होटल में तो मां गांव में मजदूरी करती है, रविवार को दोनों काम पर गए थे। बच्ची और उसके दो छोटे भाई घर में थे, तभी पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक कल्लू उर्फ सुनील कोरी घर में घुस गया। बच्ची उसे चाचा कहकर बुलाती थी, शाम 5.30 बजे आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

दरिंदे के चंगुल में फंसी बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला दौड़ कर पहुंची, घर के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गई। शोर मचाया तो आरोपी भागा, उसने बच्ची के शरीर में कई जगह दांत गड़ा दिए हैं। बच्ची की मां ने इसके बारे में सुना, तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। बेटी ने रोते हुए आपबीती सुना दी, पिता भी पहुंच गया था। पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन रात में ही पनागर थाने पहुंचे। बच्ची की हालत खराब देख उसे एल्गिन अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को उसके ही गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस आरोपी से वारदात के समय पहने गए कपड़े आदि जब्त करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...