महिला को नशा पिलाकर 3 सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 15, 2021

महिला को नशा पिलाकर 3 सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध।

महिला को नशा पिलाकर 3 सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध।


महिला को नशा पिलाकर 3 सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध।

हरियाणा हिसार जिले के नारनौंद उपमण्डल के एक गांव की एक महिला के साथ सामहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को नशे का इस्तेमाल करके अंजाम दिया गया है। आरोप तीन सगे भाइयों पर होने के चलते यह मामला और भी शर्मनाक हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में 36 साल की एक महिला ने कहा कि 11 जून की रात करीब 8 बजे वह घर पर थी। उसी दौरान गांव के तीन युवक वहां आ धमके, जो आपस में सगे भाई हैं। उनमें से एक जबरदस्ती घर मे घुस गया और दो भाई घर के बाहर खड़े रहे। युवक ने अंदर आते ही महिला के मुंह मे कुछ डाल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद सुबह उसे होश आया। आरोपियों ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ IPC की धारा 328, 376D, 450 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए नारनौंद के थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...