शादी के बंधन के 45 दिन बाद ही पति-पत्नी ने फांसी के फंदे को गले लगाकर दी जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 16, 2021

शादी के बंधन के 45 दिन बाद ही पति-पत्नी ने फांसी के फंदे को गले लगाकर दी जान।

शादी के बंधन के 45 दिन बाद ही पति-पत्नी ने फांसी के फंदे को गले लगाकर दी जान।


शादी के बंधन के 45 दिन बाद ही पति-पत्नी ने फांसी के फंदे को गले लगाकर दी जान।

सतना। अपनी नई जिंदगी शुरू करने के 45 दिन बाद सोमवार रात को दंपती ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव पंखे के हुक से बंधी रस्सी से लटके मिले। दोनों की अरेंज मैरिज थी। पुलिस को मामला घरेलू कलह का लग रहा है, लड़के ने शादी के बाद काम धंधा छोड़ दिया था। मामला सतना जिले के ताला थाना के आमिन गांव का है। सुबह जब पति-पत्नी बाहर नहीं ​निकले तो घर के सदस्यों ने खिड़की से झांक कर देखा, दोनों के शरीर फंदे से लटक रहे थे। आनन-फानन में आस-पड़ोस के लोगों और पुलिस को जानकारी दी गई। ​सीनियर अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया, मामले को संदिग्ध मानते हुए रीवा से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। ताला थाना प्रभारी निरीक्षक पीसी कोल ने बताया कि सोमवार की रात शिब्बू साहू पुत्र चन्द्रभान (30) व उसकी पत्नी प्रीति साहू (23) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने​ खिड़की से देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। इसकी सूचना तुरंत डायल 100 और ताला पुलिस को दी गई।

FSL के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर आरपी शुक्ला ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर पता चला है​ कि ये सुसाइड का मामला है। हालांकि जांच में 10 से 12 चूड़ियां टूटीं मिली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आत्महत्या के दौरान प्राण निकलते समय या छीनाछपटी के चक्कर में चूड़ियां टूटी होंगी। प्राथमिक जांच में कोई खास कारण नहीं समझ में आया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी। बताया गया कि डेढ़ महीने पहले शिब्बू साहू ने पड़ोस के गांव में ही 30 अप्रैल 2021 को प्रीति साहू के साथ शादी की थी। शिब्बू ट्रक ड्राइवर था और शादी के बाद घर पर ही रह रहा था। मौके पर पहुंची ताला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पंचनामा करने के बाद दोनों के शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...