5 हजार की उधारी न चुकाने पर शोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ता दो घंटे में आया पुलिस गिरफ्त में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

5 हजार की उधारी न चुकाने पर शोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ता दो घंटे में आया पुलिस गिरफ्त में।

5 हजार की उधारी न चुकाने पर शोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ता दो घंटे में आया पुलिस गिरफ्त में।


5 हजार की उधारी न चुकाने पर शोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण, अपहरणकर्ता दो घंटे में आया पुलिस गिरफ्त में।

उज्जैन। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बनी फ्रेंड के बच्चे का सिर्फ इसलिए अपहरण कर लिया, क्योंकि उसकी फ्रेंड ने उसे 5 हजार रुपए वापस नहीं किए थे। यह मामला उज्जैन की दमदमा कॉलोनी का है। यहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के बाद माधव नगर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर महज दो घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, बच्चे को भी सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही, आरोपी को थाने में पुलिस पकड़ कर लाई, तो परिजनों ने आरोपी को पीट दिया। एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया, दमदमा कॉलोनी निवासी माया मालवीय पति हेमराज मालवीय का बेटा काव्यांश (5) दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा नहीं मिला, तो परिजनों ने माधव नगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई। पुलिस ने भी बिना देर किए बच्चे की खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान सेठी नगर में मौजूद एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें काव्यांश एक युवक के साथ बाइक पर जाता दिखा। पुलिस ने युवक का फोटो बच्चे के परिजन को दिखाया। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे की मां माया मालवीय ने बताया, आरोपी अजय से फेसबुक पर पहचान हुई थी। इसके बाद अजय से उसने 5000 हजार रुपए एक बार उधार लिए थे। रुपए लौटाने के लिए अजय दबाव बना रहा था। रुपए नहीं मिलने से नाराज अजय ने बच्चे का अपहरण कर लिया। सूचना पर माधव नगर थाने के एएसआई महेंद्र मकाश्रे ने सीसीटीवी जांचे। जैसे ही, घर वालों ने आरोपी अजय की पहचान की, उसके बाद अलग-अलग जगह पर पार्टी भेजी। महज 2 घंटे में बच्चे को सही सलामत विक्रम विश्व विद्यालय से बरामद कर लिया गया। इधर, आरोपी और बच्चे को थाने लेकर पुलिस पहुंची, तो परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी। साथ ही, मां ने बच्चे को तुरंत गले लगा लिया। साथ ही, फफक कर रो पड़ी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...