क्रूर होती मानवता :- वहशी ने 66 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर दरांती से गला काटा, पेट पर चाकु से किये 25 से अधिक वार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 15, 2021

क्रूर होती मानवता :- वहशी ने 66 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर दरांती से गला काटा, पेट पर चाकु से किये 25 से अधिक वार।

क्रूर होती मानवता :- वहशी ने 66 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर दरांती से गला काटा, पेट पर चाकु से किये 25 से अधिक वार।


क्रूर होती मानवता :- वहशी ने 66 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर दरांती से गला काटा, पेट पर चाकु से किये 25 से अधिक वार।

नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में 66 साल की एक बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला के गले को दरांती से रेत दिया, इसके बाद पेट पर चाकू से 25 से अधिक वार किए। महिला के दोनों पैर भी काटने की कोशिश हुई। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब महिला का बेटा दोपहर को अपने घर पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को मिली, कुछ ही घंटों में सीसीटीवी की मदद से आरोपी विपिन (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दरांती को बरामद कर लिया है। मूलरूप से बिहार बेगूसराय की रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ दल्लूपुरा गांव में किराए पर रहती थी। महिला का बेटा नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा गार्ड है, जबकि पोता दसवीं कक्षा का छात्र है। महिला का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है, मृतका सब्जी बेचती थी। रविवार सुबह बेटा ड्यूटी पर नोएडा चला गया, बुजुर्ग महिला व उसका पोता सब्जी की दुकान पर थे। दोपहर करीब 12 बजे महिला अपने खाना बनाने की बात कहकर घर आ गई,  दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग का बेटा घर पहुंचा। उसने मां को नग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा, कमरे में खून फैला हुआ था, बेटे ने पुलिस को सूचना दी। महिला का दरांती से गला रेता गया था, चाकू से पेट और छाती पर वार भी किए थे। आरोपी ने महिला का पूरा पेट फाड़ दिया था, दरांती से वारकर उनको काटने का भी प्रयास किया था। मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुलाया गया, पुलिस ने छानबीन के चंद ही घंटों बाद आरोपी को दल्लूपुरा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...