भाभी को ही शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, ससुराल वालों की सहमति से होता रहा शोषण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 17, 2021

भाभी को ही शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, ससुराल वालों की सहमति से होता रहा शोषण।

भाभी को ही शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, ससुराल वालों की सहमति से होता रहा शोषण।


भाभी को ही शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, ससुराल वालों की सहमति से होता रहा शोषण।

उत्तरप्रदेश। गोरखपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां झंगहा इलाके के एक गांव की महिला ने अपने ही देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पति की मौत के बाद वह परिवार की सहमति पर देवर के साथ रह रही थी। अब परिवार के लोग उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। झंगहा इलाके की रहने वाली महिला ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पति की मौत के बाद सास, ससुर की सहमति पर वह देवर के साथ रहने लगी थी। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिवार के लोगों ने उसको दूसरी शादी भी नहीं करने दी, इस बीच वह मायके चली गई। 3 मई को वह ससुराल पहुंची तो देवर की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिली। महिला का आरोप है कि जब उसने देवर की शादी का विरोध किया तो 9 जून को परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। रिश्तेदार बातचीत के लिए आए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। देवर की शादी 20 जून को होने वाली है। अब पीड़िता ने एडीजी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि इस संबंध में झंगहा पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...