रायसेन/बरेली, झोपड़ी में मिला मजदूर का शव, मृतक झोपड़ी में रहकर पुलिया निर्माण में कर रहा था मजदूरी का कार्य। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 5, 2021

रायसेन/बरेली, झोपड़ी में मिला मजदूर का शव, मृतक झोपड़ी में रहकर पुलिया निर्माण में कर रहा था मजदूरी का कार्य।

झोपड़ी में मिला मजदूर का शव, मृतक झोपड़ी में रहकर पुलिया निर्माण में कर रहा था मजदूरी का कार्य।

रायसेन/बरेली, झोपड़ी में मिला मजदूर का शव, मृतक झोपड़ी में रहकर पुलिया निर्माण में कर रहा था मजदूरी का कार्य।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर वर्तमान में फोरलेन का निर्माण कार्य जारी है। जगह-जगह पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसी कंपनी में दिनेश पटेल नामक व्यक्ति ठेकेदारी का कार्य किया करता है जो फोरलेन पर निर्मित अस्थाई झोपड़ी मैं रहा करता था, जिसके मृत पड़े होने की सूचना सड़क से गुजरने वाले व्यक्तियों के द्वारा बरेली थाने में दी गई। फोरलेन निर्माण करने वाली बंसल कंपनी मैं बिहार निवासी दिनेश पटेल पुलिया निर्माण का कार्य किया करता था। दिनेश पटेल की पत्नी रामेश्वरी पटेल, पुत्र कुणाल पटेल, दीपेश पटेल उदयपुरा में निवास करते हैं। दिनेश पटेल बरेली से 10 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम भोड़िया सड़क किनारे अस्थाई झोपड़ी में निवास किया करता था, जिसके मृत पड़े होने की सूचना जैसे ही बरेली थाने में पहुंची मौके पर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां से मृतक के परिवारजनों को सूचना दी गई, तुरंत दिनेश पटेल की पत्नी रामेश्वरी पटेल और बच्चे मौके पर पहुंचे जहां से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली पहुंचाया ​गया। बरेली पुलिस ने बताया कि दिनेश पटेल की मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दिनेश पटेल की मृत्यु शव मिलने के लगभग 12 घंटे पहले हो चुकी है। मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...