रायसेन/बरेली, स्वास्थ्य मंत्री से मिले पवन दूबे, बरेली सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन और स्टाफ की समस्या को लेकर की चर्चा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

रायसेन/बरेली, स्वास्थ्य मंत्री से मिले पवन दूबे, बरेली सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन और स्टाफ की समस्या को लेकर की चर्चा।

स्वास्थ्य मंत्री से मिले पवन दूबे, बरेली सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन और स्टाफ की समस्या को लेकर की चर्चा।

रायसेन/बरेली, स्वास्थ्य मंत्री से मिले पवन दूबे, बरेली सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन और स्टाफ की समस्या को लेकर की चर्चा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी है और यहां मरीजों को सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, जिस कारण मरीजों को 120 किमी का सफर करके भोपाल आना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश सहसंयोजक आईटी सोशल मीडिया के पवन दूबे ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मुलाकात की। भाजपा नेता पवन दूबे ने बताया कि उदयपुरा, बरेली, देवरी समेत आसपास क्षेत्र के लोगो की स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को अवगत कराया। चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा नेता पवन दूबे को आश्वसन देते हुए कहा कि रायसेन जिला समेत बरेली सिविल अस्पताल में जल्द ही सिटी स्कैन मशीन को लगवाया जाएगा। इसके साथ ही बरेली सिविल अस्पताल में स्टाफ की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।

नहीें करना पड़ेगा 120 किमी का सफर

देश में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैला था, अब अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द ही तीसरी लहर आने वाली है। कोरोना महामारी को देखते हुए भाजपा नेता पवन दूबे ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर बरेली सिविल अस्पताल मेें सीटी स्कैन मशीन लग जाती है तो उदयपुरा, बरेली, देवरी के लोगों को सीटी स्कैन करवाने के लिए 120 किमी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...