दोस्त ने ही किया दुष्कर्म, युवक गया था बाजार बाद मैं दोस्त ने आकर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

दोस्त ने ही किया दुष्कर्म, युवक गया था बाजार बाद मैं दोस्त ने आकर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म।

दोस्त ने ही किया दुष्कर्म, युवक गया था बाजार बाद मैं दोस्त ने आकर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म।


दोस्त ने ही किया दुष्कर्म, युवक गया था बाजार बाद मैं दोस्त ने आकर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म।
प्रतिकात्मक फोटो

ग्वालियर। एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया, इतना ही नहीं महिला को पीटा और धमकाया। घटना उपनगर ग्वालियर के किलागेट की है। घटना के समय महिला का पति बाजार गया था, मामले की शिकायत ग्वालियर थाना में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार है। उपनगर ग्वालियर जामा मस्जिद के पीछे किला गेट निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती है। दो दिन पहले महिला का पति खरीदारी करने बाजार गया था। तभी पति का दोस्त धर्मेन्द्र करोसिया उनके घर पर आया। धर्मेन्द्र ने पति के बारे में पूछा और जब महिला ने मार्केट जाने का बताया तो आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर अंदर वाले कमरे में ले गया और बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से धमकाता हुआ भाग गया। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना से अवगत कराया। मामले का पता चलते ही पति घर पहुंचा और पत्नी को लेकर थाने आया। जहां पर पुलिस अफसरों ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। ऐसा पता लगा है कि जब उसे FIR होने का पता लगा तो वह अपना सामान समेटकर शहर से निकल गया है। पुलिस ने आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...