महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ पुलिसकर्मियों पर लगाये छेड़खानी के आरोप, डॉन बन बोली नोकरी करना भुला दूंगी; देंखें वीडियो आगे क्या हुआ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 26, 2021

महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ पुलिसकर्मियों पर लगाये छेड़खानी के आरोप, डॉन बन बोली नोकरी करना भुला दूंगी; देंखें वीडियो आगे क्या हुआ।

महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ पुलिसकर्मियों पर लगाये छेड़खानी के आरोप, डॉन बन बोली नोकरी करना भुला दूंगी।


महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ पुलिसकर्मियों पर लगाये छेड़खानी के आरोप, डॉन बन बोली नोकरी करना भुला दूंगी; देंखें वीडियो आगे क्या हुआ।

भरतपुर। शहर के कुम्हेर गेट चौराहे पर पुलिसकर्मियों को एक बाइक सवार युवक को रोकना भारी पड़ गया। बाइक हरभान चला रहा था और पीछे उसकी मां सिम्बो बैठी थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवक को रोका तो महिला पुलिसकर्मियों को गलियां देने लगी और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में ही वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे और महिला और उसके बेटे को कोतवाली थाने लाकर धारा 151 के तहत कार्रवाई की।

देखे विडियो


दरअसल शहर के कुम्हेर गेट पर गुरुवार देर शाम पुलिस द्वारा वाहनों के कागज और मास्क की चैकिंग की जा रही थी। इतने में एक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार युवक को रोका और उसके कागज चेक करने चाहे। इतना कहते ही बाइक सवार महिला गुस्से से आग बबूला हो गई और पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़ने लगी। वहां एक पुलिसकर्मी ने महिला की हरकतों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। महिला अपने कपड़े फाड़ कर पुलिसकर्मियों के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाने की धमकियां दे रही थी और उन्हें गंदी-गंदी गलियां दे रही थी। साथ ही पुलिसकर्मियों को धमकियां भी दीं की वह उन्हें नौकरी नहीं करने देगी। हंगामे की सूचना मिलते ही थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे और महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उसकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। महिला शहर के सुभाष नगर की रहने वाली बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...