रायसेन/देवरी, उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने किया देवरी क्षेत्र का दौरा, क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 28, 2021

रायसेन/देवरी, उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने किया देवरी क्षेत्र का दौरा, क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने किया देवरी क्षेत्र का दौरा, क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

रायसेन/देवरी, उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने किया देवरी क्षेत्र का दौरा, क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने सोमवार को देवरी क्षेत्र के वैक्सीन केंद्रों का दौरा किया एवं देवरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र पटेल को अवगत कराया। विधायक देवेंद्र पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं की बात को सुना एवं समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन सभी कार्यकर्ताओं को दिया। बैठक का आयोजन देवरी ग्राम पंचायत भवन में किया गया था जिसमें क्षेत्र के सभी कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से अपनी बात क्षेत्रीय विधायक के सामने रखी, विधायक देवेंद्र पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा। देवेंद्र पटेल के साथ में ब्लॉक अध्यक्ष गरूण रघुवंशी, घनश्याम लोधी, बलवंत रघुवंशी, प्रताप सिंह लोधी, संतोष रघुवंशी, इरशाद खान, जितेंद्र रघुवंशी, भैया पाठक, अयाज खान, पंकज माहेश्वरी एवं सभी युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...