मजदूर पर गिरी दीवार, निर्माणाधीन थी बिल्डिंग, बचने भागा भी मगर पैर मुड़ा तो नीचे गिरा, गई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 18, 2021

मजदूर पर गिरी दीवार, निर्माणाधीन थी बिल्डिंग, बचने भागा भी मगर पैर मुड़ा तो नीचे गिरा, गई जान।

मजदूर पर गिरी दीवार, निर्माणाधीन थी बिल्डिंग, बचने भागा भी मगर पैर मुड़ा तो नीचे गिरा, गई जान।


मजदूर पर गिरी दीवार, निर्माणाधीन थी बिल्डिंग, बचने भागा भी मगर पैर मुड़ा तो नीचे गिरा, गई जान।

इंदौर। एमजी रोड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक आनंद ज्वेलर्स के पीछे साइड में बन रही एक निर्माणाधीन मल्टी में काम कर रहा था, मल्टी की एक दीवार अचानक से भरभराकर नीचे आ गई। युवक बचने के लिए भागा, लेकिन उसका पैर मुड़ गया और वह दीवार के नीचे आ गया। दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना के बाद तत्काल पुलिस के साथ मंत्री तुलसी सिलावट भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार आनंद ज्वेलर्स के पीछे वाले इलाके में कंट्रक्शन का काम चल रहा था। यहां पर पंकज उर्फ पिंटू पिता अंतर सिंह निवासी खरगोन भी काम कर रहा था। निर्माण के दौरान अचानक से एक दीवार ढह गई, जिसके नीचे पिंटू आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से उसकी बॉडी को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, जानकारी लगते ही जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वान दी।

मजदूर पर गिरी दीवार, निर्माणाधीन थी बिल्डिंग, बचने भागा भी मगर पैर मुड़ा तो नीचे गिरा, गई जान।

वहीं, परिजन राधाबाई ने बताया कि 17 साल का पिंटू भी दीवार के पास चार-पांच लोगों के साथ काम कर रहा था। अचानक से दीवार गिरने की आवाज आई तो यहां काम कर रहे लोगों ने भागने को लेकर आवाज लगाई। बाकी लोग तो भाग निकले, लेकिन पिंटू का पैर मुड़ गया और वह गिर पड़ा। उसके गिरते ही दीवार भी भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। जब तक उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। पंकज की मौत के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना की विस्तृत जांच के साथ ही मृतक के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध के भी निर्देश दिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...